भोजपुरी गाना 'साईया गेलै जनता दरबार' ने मचाई धूम, रिलीज के बाद हो रहा वायरल
बॉलीवुड

भोजपुरी गाना ‘ साईया गेलै जनता दरबार ‘ ने मचाई धूम, रिलीज के बाद हो रहा वायरल

गाना ‘साईया गेलै जनता दरबार’ रिलीज्ड, हआ वायरल।पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों को गाने के माध्यम से भोजपुरी तहजीब का परिचय कराने वाले चैनल विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने आज फिर एक नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। यह गाना है ‘साईया गेलै जनता दरबार’, जिसमें पति-पत्नी तलाक के लिए जनता दरबार में पहुंच जाते हैं और फिर जो होता है, वह आपके दिल को छू लेगा। इसके लिए आपको यह गाना देखना होगा। 

लिंक : https://youtu.be/acmHfIovUjw

दरअसल गाना ‘साईया गेलै जनता दरबार’ एक पारिवारिक गीत है, जिसकी प्रस्तुति व्यंग्यात्मक लेकिन मनोरंजक तरीके से की गई है। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा का मशहूर कॉमेडियन आनंद मोहन, ओम प्रकाश अकेला और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। इनकी तिकड़ी ने धूम मचा दी है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। इसको लेकर आनंद मोहन ने कहा कि गाना ‘सईया गेलै जनता दरबार’ आम घर परिवार की चुहलबाजी वाली कहानी पर बेस्ड है। यह लोगों को खूब पसंद भी आने वाली है।

Read also –पायस पंडित के साथ प्रिंस सिंह राजपूत करेंगे रोमांस

आपको बता दें कि इस गाना का लिरिक्स अजय बच्चन ने दिया और संगीत से सजाया है टिंकू तूफानी केसरी ने। कोरियोग्राफर बब्बू भाई हैं। डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.