राजधानी रांची के प्रसिद्ध संगीत संस्थान तरन्नुम संगीत संस्थान की ओर से ‘भोला भंडारी... शीर्षक से एक शिव भजन को यूट्यूब के मंच पर ऑफिसियली ...
बॉलीवुड

तरन्नुम संगीत संस्थान की ओर से भोला भंडारी… शिव भजन  हुआ लांच

 रांची, संवाददाता। राजधानी रांची के प्रसिद्ध संगीत संस्थान तरन्नुम संगीत संस्थान की ओर से ‘भोला भंडारी… शीर्षक से एक शिव भजन को यूट्यूब के मंच पर ऑफिसियली लांच किया गया। यह लॉंचिंग रांची के विधायक व पूर्व मंत्री सीपी सिंह, रांची की मेयर आशा लकड़ा, और झारखंड के लोकगायक पद्मश्री श्री मुकुंद नायक के कर कमलों द्वारा किया गया। इस भजन के गीतकार और निर्माता हैं संजय कुमार ठाकुर। धुन तथा स्वर दिया है झारखंड की मशहूर गजल व भजन गायिका डॉ. मृणालिनी अखौरी ने।

 बता दें कि शिव भजन के अलावा तरन्नुम संगीत संस्थान के ही छात्र तथा रांची के युवा गायक जकी अली और मोनिका सिंह का म्यूजिक वीडियो तु साथ है… को साज-ए-संगत यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया। वीडियो में बतौर लीड करैक्टर अभिनय से चार चांद लगाया है कुमार सुमन, गीत छेत्री, मनोज कुमार महतो और यमन कुशवाहा ने.लिखे हैं।

इस म्यूजिक वीडियो के लांच के मौके पर झारखंड के कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी सहित संस्थान के रिवा, आरवी, सुषमा, विदुषी, अंबिका, संशोत्रय, आशी, शीतल, अक्षय, प्रिंस, राजेश, लक्ष्मी, निरंजन, लतिका, पामेला, शिवानी, सौम्या, जिज्ञांसु, अमन, वसंत, दामिंद्र सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.