सिने संवाद श्रृंखलाा : बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित सिने-संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लेखक-निर्देशक अम...
बॉलीवुड

सिने संवाद श्रृंखला : सिनेमा में गीत और संगीत के बदलते रूप पर हुआ संवाद

 सिने संवाद श्रृंखला : पटना, संवाददाता। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित सिने-संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लेखक-निर्देशक अमर ज्योति झा का स्वागत फिल्म निगम के महाप्रबंधक अरविंद कुमार तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

 अमर ज्योति झा ने  फिल्म निगम की सचिव बंदना प्रेयषी    का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि बहुत ही जल्द फिल्म निगम की सचिव बंदना प्रेयषी  के द्वारा बिहार से जुड़े फिल्म के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ सकती है।

   मुख्य वक्ता के तौर पर लेखक-निर्देशक अमर ज्योति झा ने बड़े ही सटीक और प्रभावशाली ढंग से सिनेमा में गीत और संगीत के महत्व और उसे कैसे जन-जन तक कर्णप्रिय बनाया जाए, उसके बारे में बड़ी ही तकनीकी और गहराई के साथ अपनी बातें बिहार के कलाकारों के बीच रखी।

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व बिहार की पहली शॉर्ट फिल्म ( पुनर्जन्म) जिसके  निर्माता, निर्देशक और लेखक अमर ज्योति झा हैं। उनकी इस सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पुनर्जन्म) को ऑस्कर अवार्ड क्वालीफाइंग फिल्म फेस्टिवल, अमेरिका में भी सम्मानित किया गया तथा इसके साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Read also- तरन्नुम संगीत संस्थान की ओर से भोला भंडारी… शिव भजन  हुआ लांच

भोजपुरी गीत और संगीत के विषय पर उन्होंने बताया कि भोजपुरी भाषा एक गरिमामयी और लोकप्रिय भाषा है। अब लोग अश्लीलता से ऊब चुके हैं और हमारे कई बेहतरीन लेखक निर्देशक भोजपुरी में अच्छी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। बिहार में भोजपुरी के अलावा और भी कई भाषाएं बोली लिखी और पढ़ी जाती है। उन पर भी अच्छी फिल्म बनाने की शुरुआत करनी चाहिए।

 फिल्म निगम के महाप्रबंधक अरविंद कुमार तिवारी ने कलाकारों के हितों के लिए फिल्म नीति की समीक्षा की और उसके बारे में विस्तार से बताया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  इस अवसर पर बिहार के प्रतिष्ठित कलाकार वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, नंद तिवारी, उमेश शर्मा, अरविंद रंजन दास, विकास बच्चन, राजीव श्रीवास्तव, राजू भाई, मनोज कुमार, सतीश अहमद, जमील, अनिल,आदि उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.