Amarnath
बॉलीवुड

दंगल टीवी ने धमाके के साथ 2022 में रखा कदम

दंगल टीवी कामयाबी और उत्सव की नई कहानी लिख रहा है। इस जेनरल एंटरटेनमेंट चैनल ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी तेजी से तरक्की की है, और 2021 में लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ है। अब नए साल में धमाकेदार प्रवेश कर रहा है! दंगल टीवी पर सिर्फ त्योहारों के मौसम की वजह से हंगामा नहीं हो रहा है, बल्कि यहां कई उत्सव मनाए जा रहे हैं। अपने दो प्राइम-टाइम सीरियल्स की कामयाबी पर सवार होकर, दंगल टीवी कई नए शोज़ भी लॉन्च करने जा रहा है, जिससे दंगल के दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

 न सिर्फ हमारे देश के ग्रामीण और शहरी दर्शक, बल्कि दुनिया भर में भी प्रशंसक अब दंगल टीवी के दो सीरियल रक्षाबंधन… रसाल अपने भाई की ढाल और नथ ज़ेवर या जंजीर के प्रसारण की प्रतीक्षा करते हैं। बता दें कि यह दोनों ही शोज़ कुछ ही समय में दर्शकों के पसंदीदा सीरियल्स बन गए हैं!

 जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया, रक्षाबंधन… रसाल अपने भाई की ढाल एक ओपनिंग प्राइम टाइम शो है, जिसने अपार लोकप्रियता हासिल की है और अब यह शो अपने 7वें महीने में धुआंधार चल रहा है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित, 2 भाई-बहनों के बीच एक मजबूत बंधन की कहानी को जनता ने सर आंखों पे बिठाया है। इस शो में मुख्य भूमिका में निशांत मलकानी और नायरा बनर्जी हैं, इसने भारतीय टीवी जगत के टॉप शोज़ में अपनी जगह बना ली है।

 एक और सीरियल जो यकीनन दर्शकों से जुड़ गया है, वह है नथ-जेवर या जंजीर। अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया, यह शो अपनी बेपनाह लोकप्रियता के कारण रात 10 बजे से रात 8 बजे के स्लॉट में चला गया। अर्जित तनेजा, चाहत पांडेय और वैभवी कपूर सहित ढेर सारे कलाकारों से सजा शो नथ एक… प्रगतिशील लड़की की कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो जाति और वर्ग की सीमाओं को तोड़ने के लिए एक सदियों पुरानी प्रथा के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती है। इस आवाज़ को दर्शकों का बहुत अच्छा साथ मिला है।

 दंगल टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंघल ने कहा, “हम दंगल टीवी पर इन दोनों शो को मिली सफलता से खुश हैं। जनता के साथ हमारा बहुत अच्छा संबंध है और हम जानते हैं कि किस तरह का कंटेंट उन्हें जोड़े रखता है। हमारे सोशल ड्रामा गहरी सामाजिक सोच में निहित हैं और हम इनके जरिए दिल के करीब के मुद्दों पर एक प्रगतिशील और मॉडर्न आवाज पेश करते हैं। हम कई और ओरिजिनल धारावाहिकों पर काम कर रहे हैं जो 2022 में हमारी सफलता की कहानी लिखेंगे।”

दंगल टीवी के नए शोज़ की श्रृंखला में एक और नया लॉन्च किया गया शो ‘मन सुंदर’ सिर्फ आठ हफ्तों में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हुआ है, जो एक सांवले रंग की लड़की के संघर्षों को दर्शाता है, जहां रुचिता ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस शो में श्रुति आनंद और शिवम खजूरिया ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। साल की धमाकेदार शुरुआत नए शो “रंग जाऊं तेरे रंग में” से हुई है, 3 जनवरी 2022 से प्रसारित होने वाला यह सोशल ड्रामा शादी की परंपरा में निहित है। रंग जाऊं तेरे रंग में दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है। इस शो में सुदेश बेरी, केतकी कदम, करम राजपाल, मेघा रे, दीक्षा धामी जैसे कई अन्य कलाकार हैं।

 बता दें कि दंगल टीवी जेनरल एंटरटेनमेंट चैनल में ओरिजनल कंटेंट को लेकर अग्रणी है, जिसकी जड़ें उत्तर-भारतीय सांस्कृतिक माहौल की गहरी समझ में निहित है। देश भर में हिंदी भाषी दर्शकों को कवर करने वाला चैनल दंगल टीवी सार्थक मनोरंजन प्रदान करने में सबसे आगे है, जो दर्शकों के दिलों को छू लेता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.