Rani Chatterjee
बॉलीवुड

Rani Chatterjee संग देव सिंह लगा रहे है ठुमके,वीडियो हुआ वायरल

कई दशकों से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली सुपर हॉट अभिनेत्री Rani Chatterjee और विलेन देव सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ खूब ठुमके लगाते नज़र आये हैं।

दरअसल, यह अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ का स्पेशल गाना है। गाने के बोल हैं – दुनिया जाए भाड़ में।

Read Also: मेधावी प्रतिभाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा GKC : राजीव रंजन प्रसाद

यूं तो Rani Chatterjee के डांस पर किसी को संदेह नहीं, लेकिन सिनेमाई पर्दे पर अपनी पहचान विलेन के रूप में बनाने वाले वरस्टाईल अभिनेता देव सिंह पहली बार झूम-झूम कर डांस करते नज़र आये हैं। गाने की शूटिंग अकबरपुर में हुई है।

Get latest updates on Corona

फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ संपूर्ण सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी के अलावे इसके सुरमई गाने से लेकर डांस सांग भी आकर्षण का केंद्र होंगे, जिसमें एक गाना रानी और देव सिंह पर फिल्माया गया। इसी गाने का यह वीडियो जैसे ही आउट हुआ, वीडियो को वायरल होते देर नहीं लगी। इस गाने में Rani Chatterjee के साथ ठुमके लगाते देव सिंह भी खूब भा रहे हैं। हालांकि देव सिंह के फैंस ने उन्हें कभी इस अंदाज में नहीं देखा होगा, लेकिन अपनी अदाकारी को जीवंत करने वाले इस अभिनेता ने रानी के साथ दिल छूने वाले कई हुक स्टेप्स किये हैं, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.