रियान हैदर और इशिता बनीं फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 की विनर। बिहार की वीआर कंपनी द्वारा फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का फिनाले पटना हवेली मेंसंप...
बॉलीवुड

फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का फिनाले संपन्न

रियान हैदर और इशिता बनीं फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 की विनर।पटना,संवाददाता।  बिहार की वीआर कंपनी द्वारा फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का फिनाले पटना हवेली में संपन्न हुआ।

    फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का ग्रूमिंग होटल विस्टा में किया गया था। इस शो में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें से 30 प्रतिभागियों को फिनाले में परफॉर्मेंस करने का मौका मिला। शो के डायरेक्टर सनी मैक्स, को-डायरेक्टर यश राज, फाउंडर राजू राज, ऑर्गनाइजर रवि राज, को-ऑर्गनाइजर रतन राज सक्सेना थे। टीम सदस्यों में साक्षी और प्रियांशु का विशेष योगदान रहा।

Read Also– राजन राज हम के झारखंड युवा राज्य प्रभारी मनोनीत

  इस शो के मुख्य जज राहुल राजा शेखरन, क्रिस्टीना बीजू, नितिन आहूजा और स्वराज पांडे हैं। शो में बेनेल्ली पटना के रवींद्र सर, जेएमबी सर्जिकल के मालिक अंश भारद्वाज, कावासाकी पटना के मार्केटिंग हेड, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, एनके फोटोस्टूडियो के मालिक निरंजन कुमार मौजूद थे। नया स्टार क्लब के निर्देशक विजयलक्ष्मी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

  इस शो के विजेता रियान हैदर, इशिता बनीं। फर्स्ट रनअप रोशन और तरुना और सेकेंड रनर अप आकाश और मीशा गुप्ता रही। सुप्रसिद्ध एंकर अमर राज सक्सेना से कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.