Nikshay
बॉलीवुड

पहले पापा का सपना पूरा किया अब अपना सपना पूरा कर रहा हूँ : Nikshay

  • निक्षय वेब सीरीज धुरंधर में बतौर मुख्य  अभिनेता नज़र आने वाले हैं,युवाओं के लिए हैं प्रेरणाश्रोत

मुम्बई सपना पूरा करने और वहाँ बसी बॉलीवुड अपने संघर्ष के लिए काफी मशहूर है। देश भर के युवा मुम्बई अपने ढेरों सपने लेकर आते हैं और कइयों के सपने पूरे भी होते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ Nikshay Maurya के साथ।

आम नौजवान की तरह निक्षय को भी फिल्मों से लगाव था और उनका मन फिल्मो में अभिनय करने का था।

Read Also: कायस्थों हितों की रक्षा के लिए सबसे बड़ा संगठन है GKC:राजीव रंजन

अपने जिद्द और कठिन परिश्रम के बल पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। प्रकाश झा,विद्युत जामवाल,सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, निर्देशक राजीव रंजन दास, श्रुति हासन जैसे दिग्गजों के साथ काम कर चुके Nikshay Maurya की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में एक नागपुरी फ़िल्म से हुई, लेकिन अपने करियर की शुरुआत  वो स्ट्रीट प्ले को मानते हैं, इन्हें इससे काफी प्रसिद्धि भी मिली। इसके बाद अपने अभिनय क्षमता को निखारने के लिए कई वर्षो तक थियेटर करते रहे और इंडिया टाइम्स जैसे संस्था से जुड़ कर कुमार संजय जैसे दिग्गज के दिशा निर्देशन में लगातार थियेटर और फिल्म किया। 

एक फ़िल्म ना कर पाने का अफसोस आज तक है –

तिग्मांशु धूलिया जैसे निर्देशक की फ़िल्म यारा में एक्टर विद्युत जामवाल और श्रुति हसन के साथ एक बेहतरीन रोल मिला, जिसने Nikshay को बॉलीवुड में पहचान दिलाई। लिपिस्टिक अंडर माय बुरखा में भी एक बेहतरीन रोल ऑफर हुआ लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों से सेट पर नहीं पहुच पाने के कारण फ़िल्म हाथ से निकल गयी, जिसका अफसोस आज तक है।

Get latest updates on Corona

Nikshay ने हार न मानते हुए लगातार अपने संघर्ष को जारी रखा। कुछ दिनों में ही प्रकाश झा प्रोडक्शन की फ़िल्म फ्रॉड सइयां में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ एक बेहतरीन रोल के रूप में एक सफलता हाथ लगी। रांची झारखंड के निक्षय बॉलीवुड के साथ साथ अपने क्षेत्रीय भाषा के फिल्मो के लिए लगातार कुछ न कुछ करते रहे हैं और वहाँ के कई हिट फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया। साथ ही कई अवार्ड विनिंग शार्ट फ़िल्म और डॉक्युमेंट्री भी बनाई है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राजीव रंजन दास के वेब सीरीज धुरंधर में भी बतौर मुख्य अभिनेता नज़र आने वाले हैं।

इंजीनियरिंग के बाद एक्टिंग क्यों-

Nikshay की बेसिक पढ़ाई लिखाई रांची में हुई फिर भोपाल से इंजीनियरिंग की लेकिन,इंजीनियरिंग के बाद एक्टिंग क्यों ? इस बात पर निक्षय कहते हैं पापा का सपना था मैं इंजीनियरिंग करुं और मेरा सपना था एक्टिंग। इसीलिए पहले पापा का सपना पूरा किया अब अपना सपना पूरा कर रहा हूँ। लेकिन आज पापा सहित घर के तमाम लोग मेरे एक्टिंग करियर से ज्यादा संतुष्ट हैं,एक पेपर में मेरी खबर देख सबकी अवधारणा बदल गयी। 

सफलता मिलना कितना आसान रहा-

इस पर Nikshay कहते हैं लगन से किया गया हर कार्य सफल होता है। फिल्मों से लगाव के चलते अंदर का एक्टर अब डायरेक्टर बनने की ओर बढ़ने लगा और कई निर्देशको को असिस्ट किया, सिनेमा की बारीकियों को समझने के लिए कई प्रोजेक्ट में एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम किया, कई शार्ट फ़िल्मो का निर्माण भी किया और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर सहित कई अवार्ड भी जीता। उनके आने वाले प्रोजेक्ट में  हैं दो गाने , एक शॅट फिल्म दरमियां और एक वेब सिरीज़ धुरंधर। 1 जून को उन्होंने अपना जन्मदिन अपने परिवार और अच्छी  दोस्त एक्ट्रेस  शिखा के साथ मनाया। जिसमें उनकी सिरीज़ कि क्रिएटिव डायरेक्टर पूजा शर्मा  और पॉड ओरिजिनल के सीईओ कुमार गौरव भी शामिल थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.