फ़िल्म बनाने के लिए मशहूर एसआरके म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फ़िल्म राज का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इस फिल्म में युवा दिलों...
बॉलीवुड

एसआरके म्यूजिक फिल्म्स और अरविंद अकेला कल्लू की फ़िल्म राज का फर्स्ट लुक आउट

बेहतरीन फ़िल्म बनाने के लिए मशहूर एसआरके म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फ़िल्म राज का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में  हैं। पोस्टर में उनका गंभीर लुक नजर आ रहा है। उनके साथ फिल्म में फ़ीमेल लीड में पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव हैं।

 इस फिल्म का पोस्टर बेहद आकर्षक और क्रियेटिव ढंग से डिजाइन किया गया है। फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक अब वायरल भी हो रहा है। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं।

इसे भी पढ़ें-अरविंद अकेला कल्लू पर चढ़ी होली की खुमारी, रिलीज किया धमाकेदार होली गीत

 फ़िल्म राज का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि राज एक सामाजिक और पारिवारिक हॉरर जोनर की फिल्म है। यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन वाली फिल्म साबित होने वाली है। हमारी फिल्म को लाल बाबू पंडित ने निर्देशित किया है। जो भोजपुरी में सार्थक फिल्मों के निर्देशन करने वाले निर्देशकों में से एक हैं। उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती ही है। फिल्म में कल्लू का एक अलग अंदाज दर्शकों के सामने होगा। कल्लू इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली कलाकार है।

इसे भी पढ़ें- इंटरनेशनल वूमेंस डे पर पाखी हेगड़े को मिला मिड डे पावरफुल वूमन अवार्ड

आपको बता दें कि फिल्म ‘राज’ में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के लेखक अरबिन्द तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.