सावन के महीने में भोजपुरी गीतों की बहार है। इन दिनों यूट्यूब पर सावन से जुड़े भोजपुरी गीत ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच गोलू गोल्ड का गाना ‘बो..
बॉलीवुड

गोलू गोल्ड का भक्तिमय सावन स्पेशल गाना “बोलो बम बम” हुआ रिलीज

सावन के महीने में भोजपुरी गीतों की बहार है। इन दिनों यूट्यूब पर सावन से जुड़े भोजपुरी गीत ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच गोलू गोल्ड का गाना ‘बोलो बम बम’ रिलीज हो गया है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गोलू के गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और लोग इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। यह गाना भक्ति और श्रद्धा से ओत – प्रोत है। सावन के महीने में कांवड़ लेकर निकलने वालों लोगों के बीच यह सावन गीत रिझाने में सफल हो रहा है।
श्रावन स्पेशल गाना ‘बोलो बम बम’ को लेकर गोलू गोल्ड ने कहा कि मैं बचपन से ही बाबा भोलेनाथ का भक्त हूँ। भोजपुरी मेरी मातृ भाषा है, इसलिए अपनी जुबान में भगवान की भक्ति में गाना गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह गाना बेहद खूबसूरत है। इस गाने पर हम तो झूमे ही हैं, साथ ही श्रद्धालुओं को भी इस गाने को सुनकर मजा आ रहा है और वे भी इस गाने पर झूम रहे हैं।

सावन स्पेशल गाना के लिए देखे लिंक

आप भी गाने का आनंद नीटे दिये गए लिंक पर देख सकते हैं।

लिंक : https://youtu.be/G4zoP0wMnpw

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में मेघा हैं जो एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके साथ मिलकर हमने भगवान की महिमा का बखान किया है। आप सभी इस गाने पर अपना आशीर्वाद देते रहे हैं। उन्होंने टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी का भी आभार जताया और कहा कि इस चैनल की सोच कला को सम्मान देने की है जिसका मैं मुरीद हूँ।

इसे भी पढ़ें- भारत की सबसे पहली ह्यूमन लाइब्रेरी रंजन सिंह होंगे
गौरतलब है कि बोलो बम बम को गोलू गोल्ड ने गाया है। इस गाने के गीतकार प्रभु विसुनपुरी हैं। संगीत छोटू रावत का है। फिचरिंग मेघा हैं। वीडियो डायरेक्टर लक्की विश्वकर्मा हैं। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। सहायक सुरेश पटेल और डीओपी संतोष यादव हैं। मेकअप राहुल और संपादक एलएल वीडियो लैब है। परियोजना समन्वय (टीम-टी-सीरीज़) सोनू श्रीवास्तव हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *