यशी फिल्म्स प्रस्तुत 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 ( IBFA 2023 ) सफल आयोजन देर रात दुबई में हुआ। इस अवॉर्ड शो में जहां पहली बार ...
बॉलीवुड

दुबई में हुआ भव्य 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का आयोजन

जैकलिन फर्नांडीस और गोविंदा के साथ भोजपुरी सितारों ने इस अवॉर्ड नाइट में मचाया धमाल। बेस्ट फिल्म विवाह 2, तो निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली, रजनीश मिश्रा और निशांत उज्ज्वल को मिला अवॉर्ड

दुबई, संवाददाता। यशी फिल्म्स प्रस्तुत 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 ( IBFA 2023 ) सफल आयोजन देर रात दुबई में हुआ। इस अवॉर्ड शो में जहां पहली बार शामिल हुई जैकलिन फर्नांडीस का धमाल परफ़ॉर्मेंस और हीरो नंबर 1 गोविंदा का जलवा देखने को मिला, वहीं सांसद मनोज तिवारी, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, भोजपुरी स्क्रीन की मोस्ट प्रामिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निर्माता निशांत उज्ज्वल, निर्देशक रजनीश मिश्रा और पीआरओ रंजन सिन्हा समेत अन्य विभिन्न कटेगरी में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया। 

 भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा के थीम पर आयोजित IBFA 2023 में मुख्य आकर्षण रही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन फर्नांडीस, जिन्होंने इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करते हुए हॉल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके पावर पैक परफ़ॉर्मेंस पर खूब तालियाँ भी बजी। वहीं, देश के असंख्य लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजा बाबू गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया। डांस हो या कॉमेडी का ह्यूमर, हर मामले में IBFA 2023 के मंच हाई जैक कर लिया। इसके उपरांत जैकलीन और गोविंदा को सम्मानित भी किया गया। 

 वहीं,  बिग बॉस फ़ेम रश्मि देसाई ने भी अपने लटके–झटकों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस मुव्स से सबों के पैर को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

 इसके अतिरिक्त भोजपुरी सितारों ने भी अपने गानों पर  IBFA 2023 की शाम को हसीन और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आपको बताया दें कि IBFA 2023 के इस हसीन शाम का गवाह बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टीपी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी बने, जिनका वॉर्म वेलकम इस अवार्ड शो के प्रस्तुतकर्ता व इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने किया। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी बाईसकोप चैनल पर होगा।

इस अवार्ड समारोह मे बेस्ट फिल्म 2022 हमार स्वाभिमान (राम शर्मा),बेस्ट फिल्म 2021विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल),बेस्ट एक्टर पवन सिंह (हमार स्वाभिमान) मिला  अवार्ड पाने वालों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पढ़ें- इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023: पवन सिंह बेस्ट एक्टर तो आम्रपाली दुबे बेस्ट एक्ट्रेस

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.