स्टार रितेश पांडेय और सारेगामा हम भोजपुरी का नया गाना “ हर हर महादेव ” ने भोजपुरी भक्ति संगीत की दुनिया में माहौल बना दिया है। यह गाना “हर ...
बॉलीवुड

संगीत के साथ हर हर महादेव का जयघोष, रितेश पांडेय के नया गाना वायरल

सुपर स्टार रितेश पांडेय और सारेगामा हम भोजपुरी का नया गाना “ हर हर महादेव ” ने भोजपुरी भक्ति संगीत की दुनिया में माहौल बना दिया है। यह गाना “हर हर महादेव” जयघोष के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय का तांडव नृत्य भी मुख्य आकर्षण है, जो उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आ रही है। गाने की मेकिंग काफी उत्कृष्ट है और गाना बाबा भोलेनाथ की भक्ति में झूमने को मजबूर कर दे रहा है।



लिंक : https://youtu.be/xWjf88rKQqU

अपने गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि “ हर हर महादेव ” ऐसा जयघोष है, जिसे हम अपने बचपन से सुनते आए हैं। आज हमने उसे अपने गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। इस बार भी हमने मिलकर एक क्लास भक्ति गाना बनाया है, जो शिव भक्तों के साथ – साथ तमाम संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाला है। आपको बता दें कि रितेश पांडेय इस सावन कई गाने लेकर आ चुके हैं, जिनमें उनका यह लेटेस्ट गाना है। इस गाने को अब तक 2 मिलियन लोगों ने देखा है। यहअभी तेजी से वायरल ही हो रहा है।
सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से भी इस गाने को भक्ति का माहौल बनाने वाला गाना बताया गया है। कहा गया है कि ऑडियन्स को उनकी पसंद के अनुसार, सारेगामा हमेशा गाने लेकर आता है। वो भी पूरी गुणवत्ता के साथ।

इसे भी पढ़ें- भोजपुरी साहित्य के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजे गए सिवान के मनोज भावुक

गाना हर हर महादेव की गीतकार मंजिल मीत और संगीतकार डीपी यादव हैं। इसके म्यूजिक वीडियो में वे खुद नजर आए हैं और इस गाने के वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर सनी हैं। एडिटर प्रांजल सिंह हैं। डीओपी संतोष यादव और नवीन हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *