होली गाना व्हाइट व्हाइट लहंगा बना रहा है नया रिकार्ड। अब कुछ ही दिन दूर है होली। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली...
बॉलीवुड

5 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ होली गाना ‘ व्हाइट व्हाइट लहंगा ‘

होली गाना व्हाइट व्हाइट लहंगा बना रहा है नया रिकार्ड। अब कुछ ही दिन दूर है होली। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली स्पेशल गाने का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। पवन सिंह का एक जबरदस्त होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज के साथ व्यूज का रफ्तार पकड़ चुका है और महज एक ही दिन में इसे अब तक 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

 यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे रिलीज के साथ मिनटों में लाखों व्यूज मिले थे। लेकिन अब 5 मिलियन व्यूज के साथ एक बड़े रिकॉर्ड की ओर यह गाना अग्रसर है।

Read also- पंकज त्रिपाठी ने अपना वादा पूरा किया, कृषक समुदाय को सपोर्ट किया

गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है। आपको बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है। बीते कुछ सालों में वे होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो चार्ट बस्टर थे। इस साल नए अंदाज में वे एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में वे लेकर आएं हैं, जिसमें उनको स्मृति सिंन्हा का साथ मिला है।

Get Corona update here

मालूम हो कि होली गीत ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज एक बार फिर से संगीत का अद्भुत अनुभूति देने वाला है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.