Power Star Pawan Singh
बॉलीवुड

*सीएम नीतीश कुमार के ट्वीट पर आए कमेंट से प्रेरित होकर Power Star Pawan Singh ने बनाया गाना

  • ‘मजनुआ पीटाता’, अब हो रहा वायरल*

बीते दिनों जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन को बढ़ाने सम्बन्धित जानकारी ट्वीट कर दी थी, तब सीएम को टैग करते हुए एक लड़के ने लिखा कि उनकी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दी जाए। शायद इसी से प्रेरित होकर भोजपुरी Power Star Pawan Singh का एक और खूबसूरत गाना ‘मजनुआ पीटाता’ रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा गाना ‘मजनुआ पीटाता’ को अब तक कुछ ही घण्टे में लगभग 5 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं और इसके व्यूज बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं।

Power Star Pawan Singh का यह गाना भोजपुरी के लोकप्रिय यूट्यूब चैनल यशी फिल्म्स से जारी हुआ है, जहां लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने अपने दमदार आवाज में गया है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है।

Read Also: गो ग्रीन अभियान पूरे विश्व में चलाने की जरूरत : Rajeev Ranjan Prasad

यह गाना एक ऐसे प्रेमी की है जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है और वह उसके लिए तड़पते रहता है। फिर हिम्मत जुटा कर शादी वाले दिन उससे मिलता है, जहाँ प्रेमिका के परिजन उसको पीटते हैं। इसी को लेकर यह गाना है, जिसमें प्रेमी यानी ‘मजनुआ पीटाता’ है। गाने की मेकिंग बेहद खूबसूरत है और लिरिक्स दिल छू लेने वाला है। तभी यह गाना खूब वायरल भी हो रहा है।

ना ‘मजनुआ पीटाता’ का कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं।

Get latest updates on Corona

पवन सिंह को इस गाने के लिए माता – पिता और अजीत सिंह जोकरही से आशीर्वाद मिला है। Power Star Pawan Singh ने कहा कि यह गाना उन सबों को बेहद पसंद आने वाला है, जिनकी शादी उनकी प्रेमिका से नहीं हुई है। गाना बेहद एंटरटेनिंग है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.