Khesari Lal Yadav
बॉलीवुड

फ़िल्म ‘हम हो गए तुम्हारे’ में दिखेगी Khesari Lal Yadav और काजल राघवानी की केमिस्ट्री

सुपर स्टार Khesari Lal Yadav और ग्लैमरस काजल राघवानी भले ही इन दिनों रियल लाइफ में एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन रील लाइफ में दोनों की केमेस्ट्री आज भी कैद है। जो अब धीरे-धीरे बाहर आने लगी हैं।

हम बात कर रहे हैं खेसारी-काजल की फ़िल्म ‘हम हो गए तुम्हारे’ की, जिसका निर्माण यशी फिल्म्स और कनक पिक्चर्स लि. ने किया है।

Also Read: Yash Kumar ने खुद बनाया काढ़ा, बताया कोरोना का है रामबाण इलाज

कहा जा रहा है कि इन दोनों की शूट हुई सबसे आखरी फ़िल्म थी, जिसकी शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। लंदन के लोकेशन में बीते दिनों कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हुई है, उनमें से यह एक महत्वपूर्ण फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, संजय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं।

Get latest updates on Corona

फ़िल्म ‘हम हो गए तुम्हारे’ की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें काजल के साथ Khesari Lal Yadav की केमेस्ट्री देख कर कोई सोच भी नहीं सकता है कि इनके बीच कोई खटास है। शायद इसी लिए भोजपुरी दर्शक इनकी केमेस्ट्री को खूब पसंद भी करते हैं। इनकी इसी लोकप्रियता को अपनी कहानी के जरिये संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा दर्शकों के सामने ला रहे हैं। इस फ़िल्म के डीओपी बसु जी और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

अभय सिन्हा ने बताया कि यह प्योर रजनीश मिश्रा स्टाइल है, जो भोजपुरी दर्शकों के लिए ट्रेड मार्क बन चुका है। फ़िल्म कमाल की है। लंदन के लोकेशन में फ़िल्म की शूटिंग करने में हमें काफी कम्फर्ट मिला और हम अपनी फिल्मों में उन खूबसूरत दृश्यों को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, जो आम भोजपुरी फिल्मों में नहीं होती है। इसमें Khesari Lal Yadav और काजल राघवानी के साथ महिमा गुप्ता, हिंडोला चक्रवर्ती, रमनदीप कौर, संजय महानंद, दीपक सिन्हा, माया यादव एवं पद्म सिंह है। यह फ़िल्म जब थिएटर में आएगी दर्शकों को एक नई कहानी के साथ नया अनुभव दे जाएगी। फ़िल्म पारिवारिक और मनोरंजक होगी। गाने और संवाद दिल छूने वाले हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.