बॉलीवुड रैपर बादशाह की साल की ग्लोबल मेगा हिट पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन आज सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा बनारस के होटल ताज में रिलीज कर दिया ...
बॉलीवुड

खेसारीलाल-अक्षरा सिंह की बादशाह के मेगा हिट पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज

लंबे अंतराल के बाद भोजपुरी स्क्रीन की सबसे हिट जोड़ी फिर मेगा हिट पानी पानी में हुई साथ, लुक्स और सिजलिंग केमेस्ट्री बढ़ा रही पारा। बॉलीवुड रैपर बादशाह की साल की ग्लोबल मेगा हिट पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन आज सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा बनारस के होटल ताज में रिलीज कर दिया गया है। भव्य कार्यक्रम के दौरान ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव, प्रसिद्ध एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा, गायिका ऋणी चंद्रा मौजूद रहे।

 ग्लोबल हिट पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा है। गाने में भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अक्षरा सिंह नज़र आ रही हैं, वहीं अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ बादशाह भी इस गाने में भोजपुरी रैप करते नज़र आ रहे हैं। जबकि गाने की फीमेल वोकल्स रिनी चंद्रा ने दी हैं, जिसे आस्था गिल ने हिंदी ओरिजिनल में गाया था।

पानी पानी का भोजपुरी संस्करण आज सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पे रिलीज किया गया है साथ ही सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग ऐप पर भी उपलब्ध है। यह जोड़ी कभी ऑन और ऑफ-स्क्रीन काफी लोकप्रिय जोड़ी थी। एक लंबे अंतराल के बाद, भोजपुरी पानी-पानी वीडियो में अब फिर से दिखाई दे रही, जो अपने विभिन्न लुक्स और सिज़लिंग केमिस्ट्री में पारा को बढ़ा रही है।

 अक्षरा और खेसारी बेहतरीन लुक में सिग्नेचर पानी पानी हुक स्टेप कर रहे हैं। खेसारी और अक्षरा के बीच की डायनामिक केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेसारीलाल यादव ने कहा कि पानी पानी साल का सबसे बड़ा हिंदी गाना है और इसे भोजपुरी में फिर से तैयार करने का मौका मिलना, बेहतरीन अनुभव है। जब सारेगामा हम भोजपुरी ने मुझसे भोजपुरी वर्जन करने के लिए संपर्क किया तो मैंने एक दम हाँ कर दिया। इसे और खास बना दिया गया कि मुझे वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ मूव्स करने को मिले और बादशाह भाई ने भोजपुरी में रैप किया है। मुझे लगता है कि यह भोजपुरी संगीत का सबसे बड़ा गाना होने जा रहा है।

Read also –पल्लवी सिन्हा और अल्तमश फरीदी का गाना ‘ओ माही तेरे बिन’ हुआ रिलीज

सिजलिंग अक्षरा कहती हैं मूल पानी पानी के सिग्नेचर हुक स्टेप का मिलान करना एक बड़ी उपलब्धि थी। वीडियो को बहुत बड़े पैमाने और ग्लैमर के साथ शूट किया गया है और मुझे खेसारी के साथ लंबे अंतराल के बाद काम करना अच्छा लगा। यह मेरे प्रशंसकों के लिए साल के अंत में एक उपहार होने जा रहा है।

 गाना यहां देखा जा सकता है

bit.ly/bhojpuripaanipaani

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.