फिल्म लीट्टी चोखा
बॉलीवुड

दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी खेसारीलाल यादव-काजल राघवानी की फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ इस दुर्गा पूजा के अवसर पर देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फ़िल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले की गई है। फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं, प्रदीप के शर्मा ने बताया कि हमारी फ़िल्म पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। इसलिए हमने इसके रिलीज का शुभ मुहूर्त दुर्गा पूजा का रखा है। इस दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फ़िल्म हमारी तरफ से तोहफा होगा।

25 सितंबर को निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फ़िल्म ‘जय वीरू’- फिलमची भोजपुरी पर

  प्रदीप के शर्मा ने कहा कि फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। हमने अपनी फिल्म की कहानी गाँव से निकाल कर लायी है, जिसका इंतजार भी सभी कर रहे थे। फ़िल्म को निर्देशक पराग पाटिल ने बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारने की सफल कोशिश की है। आप जब फ़िल्म देखेंगे तो उम्मीद से कहीं ज्यादा पाएंगे। हमने फ़िल्म के हर पहलू पर बारीकी से काम किया है। पूरी टीम की मेहनत का नतीजा यह फ़िल्म है, जो आप दुर्गा पूजा के अवसर पर देख पाएंगे। फ़िल्म बेहद सहज और सरल है, इसलिए आप पूरे परिवार के साथ ये फ़िल्म देख सकते हैं। 

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

 इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। संगीत ओम झा का है। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, श्रुति राव, प्रीति सिंह, प्रगति भट्ट, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह,  प्रकाश जैस, करण पांडे, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.