Apni to jaise taise
बॉलीवुड

खेसारीलाल यादव का जलवा: 100 मिलियन के पार ‘Apni to jaise taise’

भोजपुरी सिने जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का गाना ‘Apni to jaise taise’ आज 100 मिलियन व्यूज को पार कर गया।इस साल में खेसारीलाल यादव का पहला गाना है, जो 100 मिलियन व्यूज के आंकड़े को क्रॉस कर नये रिकॉर्ड की ओर तेजी से अग्रसर है। इस गाने को अब तक कुल 100,363,401 व्यूज मिले हैं।

खेसारीलाल यादव का गाना ‘Apni to jaise taise’ सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ था।यह गाना यंग्री यंग मैन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के गाने का भोजपुरी री-क्रिएशन है, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। खेसारीलाल यादव भी इस गाने को मिली सफलता से खुश हैं और अपने फैंस का आभार व्यक्त कर रहे है।

Read Also: ओपीडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, IGIMS में कल से डॉक्टर देखेंगे मरीज

आपको बता दें कि गाना ‘Apni to jaise taise’ को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है।म्यूजिक विडियो में खेसारीलाल यादव के साथ आयुषी तिवारी हैं।म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स विजय चौहान का है।

Get latest updates on Corona

डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं।पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं।कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.