Mohalla Machis Ho Gaya
बॉलीवुड

खेसारीलाल यादव का गाना ‘Mohalla Machis Ho Gaya’ ने लगाई आग, मिनटों में 2 लाख व्यूज

ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का गाना ‘Mohalla Machis Ho Gaya’ ने म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दी है। इस गाने को रिलीज के बाद महज कुछ मिनटों में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।कारण भी है गाना बेहद मजेदार है। इसलिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना RDC भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

दरअसल, खेसारीलाल यादव का यह गाना उनकी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ से है, इस फ़िल्म में भोजपुरी की हॉट अदाकारा काजल राघवानी भी हैं। गाने की शुरूआत भी काजल के एक्शन से शुरू होती है। खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फ़िल्म किसानों की बात को प्रमुखता से दर्शकों के बीच रखेगी। इसकी कहानी शोषण, उत्पीड़न और जुल्म पर चोट करती है।

Read Also: Corona की दवा च्यूइंग गम के रूप में हो रही है विकसित

इसी फ़िल्म का गाना ‘Mohalla Machis Ho Gaya’ एक मनोरंजक गाना है, जो लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। आप भी इस गाने को सुने और प्यार और आशीर्वाद दें।

Get latest updates on Corona

गाना ‘Mohalla Machis Ho Gaya’ को खेसारीलाल यादव ने बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा के साथ मिलकर गाया है। लीरिक्स यादव राज का है। म्यूजिक ओम झा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.