भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह का बीते दिनों एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें बैचलर पार्टी करती नजर आई थी। इसके बाद से इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच...
बॉलीवुड

जानें क्यों तौलिया में दिखी भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह

भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह का बीते दिनों एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें बैचलर पार्टी करती नजर आई थी। इसके बाद से इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच एक कयास लगाया जा रहा था कि अक्षरा सिंह अब शादी करने वाली हैं। लेकिन आज अक्षरा सिंह ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया। वो भी डीडीएलजे की काजोल स्टाइल में तौलिया में आकर एक गाने के जरिए।

 गाना है टिंकिया, जिसमें वे अपनी सखियों के साथ बैचलर पार्टी करती नजर आई हैं। साथ ही वे अपनी सखी मनीषा रानी को इस गाने में शादी के साइड इफ़ेक्ट भी समझा रही हैं। 

लिंक : https://youtu.be/V1tBLJ7Jal0

 अक्षरा सिंह का एक खूबसूरत गाना टिंकिया सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह गाना रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी होने लगा है। गाने में अक्षरा सिंह अपनी सखी के संग हंसी ठिठोली करते हुए उन्हें शादी ना करने की सलाह देती है और पूछती नजर आ रही है, अरे समझी क्या जरा? दरअसल यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से शादियों के मौसम में एक अनोखी कृति है जो दर्शकों का मनोरंजन से झोली भर देगी।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

 इस बारे में सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना टिंकिया एक नया कांसेप्ट है जिसके जरिए लड़कियों के बैचलर पार्टी में सखियों के संग होने वाली हंसी ठिठोली को मनोरंजक अंदाज में हम लेकर आए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा से नए और क्रिएटिव कंटेंट में बिलीव करती है, जिसका असर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में भी हाल के सालों में देखने को मिला है। आगे भी हम इस तरह के कंटेंट्स लेकर आते रहेंगे। फिलहाल इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार और स्नेह मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- आयरन लेडी अक्षरा सिंह लेकर आ रही हैं फिल्म चलो रे डोली उठाओ कहार

गाना टिंकिया में भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह रैप करती हुई नजर आई हैं। वे इस गाने को लेकर कहती हैं कि टिंकिया एक मस्ती भरा गाना है। आपको बता दें कि गाना टिंकिया को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में वे मनीषा रानी के साथ नजर आई हैं। इस गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीत संतोष पुरी के हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा और एचओपी आकाश विश्वकर्मा हैं। डायरेक्शन और कोरियोग्राफी अलीशा सिंह की है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.