प्रकाश एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म माँ के चरणों में संसार 2 बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता कृष्ण...
बॉलीवुड

कृष्णा लाल यादव अभिनीत फिल्म माँ के चरणों में संसार 2 जल्द होगी रिलीज

मुंबई,संवाददाता। प्रकाश एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म माँ के चरणों में संसार 2 बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता कृष्णा लाल यादव हैं। इनके साथ अभिनेत्री सोनम ठाकुर ने अभिनय किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म मां के चरणों में संसार का सिक्वल है।

फिल्म माँ के चरणों में संसार 2 पूर्णतः पारिवारिक और मनोरंजक है। इससे पूर्व कई फिल्में अभिनेता कृष्णा लाल यादव की यूट्यूब पर रिलीज है। जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया हैं। वहीं कृष्णा लाल यादव ने बताया कि उनकी कई फिल्में रिलीज पर है, जो एक-एक करके बहुत ही जल्द रिलीज होंगी। इस फिल्म में कृष्णा लाल यादव का एक अलग अंदाज व अभिनय का नया रूप देखने को मिलेगा।

watch it also – Nimbu-Mirchi Remedy

फिल्म के निर्माता जितेंद्र सिंह यादव, निर्देशक रवि पटेल, सह निर्माता रामेश्वत, संगीतकार एमएम ब्रदर्स, एक्शन डायरेक्टर अली खान, पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक बिट्स स्टूडियोज का है। फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकारों में आलोक रंजन,ममता वर्मा,मुकेश यादव,संजय वर्मा,सशिता रॉय सहित अन्य ने भी अभिनय किया हैं।

इसे भी पढ़ें-द सुपर मॉडल बिहार चैप्टर का दूसरा ऑडिशन सम्पन्न

आने वाली फिल्मों को लेकर अभिनेता कृष्णा लाल यादव ने कहा कि जिस तरह से उनकी पूर्व की फिल्मों को दर्शकों ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया हैं।ठीक उसी तरह से उनकी आने वाली फिल्मों को भी दर्शक अपना प्यार दें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.