भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक और विशेष तोहफा लेकर आ रहा है फीलमची भोजपुरी चैनल। अपने 5 साल पूरे होने पर ‘5 साल – महा धमाल’ सेलिब्रेशन के तहत फीलमची ने तीसरी खुद की ओरिजिनल फिल्म ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 अप्रैल को एक्सक्लूसिवली फीलमची भोजपुरी पर होगा।
इस फ़िल्म की खासियत इसकी हास्य से भरपूर, दिल को छू लेने वाली और अनोखी कहानी है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों को मजेदार और भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है। इससे पहले फीलमची की दो ओरिजिनल हिट फिल्मों—‘सास कमाल, बहू धमाल’ और ‘बड़की भाभी’ ने भोजपुरी दर्शकों के बीच ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और दर्शकों की पसंदीदा सूची में जगह बनाई है।
‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ की कहानी ‘मौसम’ नाम की पढ़ी-लिखी और समझदार बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सास ‘धनेश्वरी’ चालाक और असुरक्षित प्रवृत्ति की है। मौसम अक्सर अपनी दादी सास की तस्वीर से मन की बातें करती है, लेकिन एक दिन दादी सास की आत्मा प्रकट होकर मौसम के शरीर में प्रवेश कर जाती है। उनका ‘सास धर्म’ अधूरा रह गया था, जिसे अब वे पूरा करना चाहती हैं—अपनी बहू के ज़रिए! कहानी में हास्य, भावनाएं और रिश्तों की गहराई इतनी सहजता से बुनी गई है कि हर दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करेगा।
फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभा रही हैं अपर्णा मलिक और लाडो मधेसिया, जिनके अभिनय ने किरदारों को जीवंत बना दिया है। साथ ही इस फिल्म में वरिष्ठ कलाकार जे. नीलम भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी।लाडो मधेसिया ने कहा, “फीलमची पर बनी हर फिल्म कुछ नया लेकर आती है। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच बदलने की एक कोशिश है। ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ हर घर के लिए एक हँसी-खुशी का अनुभव है।”
इसे भी पढ़ें-Film Star Manoj Kumar नहीं रहे, भारत कुमार के नाम से भी जाने जाते थे अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार
वहीं जे. नीलम ने कहा, “यह फिल्म महिलाओं के आपसी रिश्तों को नए दृष्टिकोण से देखने और समझने की कोशिश है। मुझे गर्व है कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।”फिल्म के साथ-साथ फीलमची पर ‘क्यूँकि हर एक सास प्रतियोगिता’ के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी, जिसमें देशभर से लाखों प्रविष्टियाँ आई हैं। प्रतियोगिता में लोगों ने अपने मजेदार वीडियो के ज़रिए बताया कि उनके हिसाब से उनकी सास क्यों खास हैं। ये वीडियो फिल्म के दौरान ऑन-एयर किए जाएंगे, जो दर्शकों को हँसी और भावनाओं से भर देंगे। तो तैयार हो जाइए 26 अप्रैल को इस अनोखे पारिवारिक मनोरंजन के लिए, सिर्फ फीलमची भोजपुरी पर।





0pfn6a
7gf7im
mfsvnk
k1umop
i2t63u
s22z0g
pyk9vn
6crna3
Today, I went to the beach front with my kids. I found a sea shell and gave it to my 4 year old daughter and said “You can hear the ocean if you put this to your ear.” She put the shell to her ear and screamed. There was a hermit crab inside and it pinched her ear. She never wants to go back! LoL I know this is entirely off topic but I had to tell someone!
arq2k0
kd09zl
rr1c5p
6kbymv
excellent points altogether, you just gained a brand new reader. What would you recommend in regards to your post that you made some days ago? Any positive?
I am glad to be one of many visitors on this great website (:, appreciate it for putting up.
Once I initially commented I clicked the -Notify me when new feedback are added- checkbox and now every time a comment is added I get 4 emails with the identical comment. Is there any way you may take away me from that service? Thanks!
Howdy! This is kind of off topic but I need some guidance from an established blog. Is it very hard to set up your own blog? I’m not very techincal but I can figure things out pretty fast. I’m thinking about setting up my own but I’m not sure where to begin. Do you have any tips or suggestions? Thanks
I am continually browsing online for ideas that can help me. Thx!
Precisely what I was looking for, appreciate it for putting up.
Good write-up, I¦m regular visitor of one¦s site, maintain up the excellent operate, and It’s going to be a regular visitor for a long time.