Laachaar Pita Ki Kahani
बॉलीवुड

4 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुई ‘Laachaar Pita Ki Kahani’

  • दहेज प्रथा पर आधारित है गाना

समाजिक संवेदनशीलता और सरोकारों को लेकर गाना बना रही विजय लक्ष्मी म्यूजिक का कुप्रथा पर आधारित एक गाना ‘Laachaar Pita Ki Kahani’ 4 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हो रहा है। यह गाना दहेज प्रथा की विसंगतियों पर चोट करती है।साथ ही दहेज के शिकार लड़की के पिता की वेदना को भी उकेरती है।

दिल को छू लेने वाला इस गाने को अब तक 4 मिलियन व्यूज मिल चुके और यह खूब पसंद भी किया जा रहा है।

Read Also: तेजस्वी मांगे माफी, जाति में बंटकर नहीं लड़ी जा सकती आरक्षण की लड़ाई : Anil Kumar

गाना ‘दहेज प्रथा- Laachaar Pita Ki Kahani’ का थीम है कि एक पिता अपनी लड़की की शादी के लिए रिश्ता देखने जाता है। लेकिन वह परेशान तब हो जाता है, जब लड़के के घर वाले खुद तो बेहद निर्धन होते हैं, लेकिन शादी के लिए लंबी-लंबी डिमांड कर देते हैं। तब क्या गुजरती है, उस पिता पर जिसके साथ ये होता है। ये देखने लायक है।

Get latest updates on Corona

गाना ‘दहेज प्रथा-Laachaar Pita Ki Kahaanee’ को आनंद मोहन पांडेय और काजल श्री ने मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन पांडेय और नेहा सिद्दीकी नज़र आ रही हैं। लीरिक्स अमन अलबेला का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। डाइरेक्टर रंजीत कुमार सिंह और कोरियोग्राफर बब्बू जी हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.