पूनम दुबे व गोलू राज का धमाकेदार गाना है लईकी के देखनी ह रील पर । जिस तरह से आजकल इंस्टाग्राम रिल्स की लोकप्रियता है, उसी तरह भोजपुरी म्यूज...
Breaking News बॉलीवुड

6 फरवरी को रिलीज होगा ‘ लईकी के देखनी ह रील पर ‘

पूनम दुबे व गोलू राज का धमाकेदार गाना है लईकी के देखनी ह रील पर। जिस तरह से आजकल इंस्टाग्राम रिल्स की लोकप्रियता है, उसी तरह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रिल्स को लेकर अब तक कई गाने आए। उसी कड़ी में एक नया और धमाकेदार गाना लेकर भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे और मशहूर सिंगर गोलू राज आ रहे हैं। यह गाना है ‘लईकी के देखनी ह रील पर , जो 6 फरवरी यानी कल सुबह साढ़े 9 बजे म्यूजिक वाइड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। इस गाने को रिलीज करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गाने का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है। जो गाने को लेकर उत्सुकता पैदा करती है।

 पूनम दुबे ने बताया कि रील्स का जमाना है, इसलिए हमारा यह गाना रील्स वाला है। यह गाना आपके दिल को छू लेनी वाला है। इसलिए भोजपुरी के तमाम दर्शकों का प्यार हमें और हमारे गाने को मिले, ये उम्मीद करती हूं। 

Read also- सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों के बीच जीकेसी ने किया पाठ्य सामग्री का वितरण

 गाने के बारे में गोलू राज ने बताया कि हम सभी अपने गाने को लेकर एक्साइटेड हैं। यह गाना न्यू जेनरेशन को खूब पसंद आने वाला है। खासकर उन लोगों को जिनकी दीवानगी रिल्स को लेकर बेहद होती है। उन्होंने कहा कि हमारा यह गाना नए जमाने के हिसाब से नए ट्रेंड को फॉलो करते हुए रोमांस से भरपूर होगा। अभी वेलेंटाइन वीक भी शुरू होने वाला है, तो इसकी शुरुआत दर्शक हमारे गाने से कर सकेंगे।

Get Corona update here

आपको बता दें कि म्यूजिक वाइड एलएलपी प्रस्तुत गाना के निर्माता नीरज सिंह हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह और लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.