Maa Ka Dard
बॉलीवुड

‘Maa Ka Dard’ बना लोगों की पसंद

  • मां और बेटे के दिल को छू लेने वाला गाना

सामाजिक सरोकारों वाले के गाने एकसूत्र में पीरो कर एक प्लेटफार्म पर लाने वाली म्यूजिक कम्पनी विजय लक्ष्मी म्यूजिक अब माँ-बेटे के दिल को छू लेने वाला गाना ‘Maa Ka Dard’ लेकर आई है।इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।लोग इस गाने की सराहना भी कर रहे हैं, क्योंकि यह गाना पारिवारिक मूल्यों की अभिव्यक्ति है, जो सीधे लोगों के दिमाग पर असर डालती है।

गाने का थीम एक बूढी माँ और उसके बेटे के बीच के रिश्ता है, जब उसकी शादी हो जाती है।उसके बाद उस माँ की अहमियत पत्नी की सामने नगण्य हो जाती है।

Read Also: *सीएम नीतीश कुमार के ट्वीट पर आए कमेंट से प्रेरित होकर Power Star Pawan Singh ने बनाया गाना

यह आज लगभग ज्यादातर घरों की कहानी हो चली है।लेकिन एक माँ फिर भी माँ ही रहती है और उसका अपनी औलाद के लिए ममत्व कम कभी नहीं होता है। इसी कहानी को विजय लक्ष्मी म्यूजिक ने इस गाने में संजोया है।जिसे अब लोग बेहद पसंद भी कर रहे है।

Get latest updates on Corona

आपको बता दें कि गाना ‘Maa Ka Dard’ को अंजली भारती ने गाया है। लिरिक्स तरुण पांडेय का है । म्यूजिक लार्ड जी ने दिया है।डायरेक्टर और डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।गाने में विडियो में आनंद मोहन पांडेय, निशा तिवारी, राजेश मिश्रा और राज नंदनी प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.