रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दिखेंगे मोनालिसा और विक्रांत। फेमस रियलिटी शो नच बलिये से देश भर में अपनी छाप छोड़ने वाली जोड़ी विक्रांत सि...
बॉलीवुड

रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ से एक बार फिर धमाल मचाएंगे मोनालिसा और विक्रांत

  रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दिखेंगे मोनालिसा और विक्रांत। फेमस रियलिटी शो नच बलिये से देश भर में अपनी छाप छोड़ने वाली जोड़ी विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार ये जोड़ी लोकप्रिय चैनल स्टार प्लस के नये रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं, जो 26 फरवरी से ऑन एयर हो रहा है।

  यह रियलिटी शो एक अनोखे फ़ॉर्मेट में है, जिसमें अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आ रही हैं, जिसमें विक्रांत और मोनालिसा को पार्टिसिपेट करने का मौका मिला है।

 विक्रांत सिंह राजपूत ने इस शो को लेकर कहा कि यह शो अपने आप में अलग है। इस शो में 10 कपल्स शामिल हो रहे हैं, जिनमें आपको दिखाना होता है कि आप कैसे दूसरे से अलग हैं। इसमें 83 वर्ल्ड कप के क्रिकेटर श्रीकांत जैसे सेलिब्रिटी अपनी वाइफ के साथ शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि विक्रांत इन दिनों जीटीवी के शो ‘अगर तुम ना होते’ में भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कई भोजपुरी और अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसी बीच जब स्टार प्लस की ओर से उन्हें इस अनोखे शो में मौका मिला, तो इससे भी स्वीकार किया।

Read also- कंगना रनौत के शो Lock Upp में दिखेंगी पूनम पांडे, बनी ‘कैदी’ नंबर 3

  जानकारों का मानना है कि विक्रांत और मोनालिसा की जोड़ी बेहद प्रतिस्पर्धी है। यह शो के लिए बेहद ख़ास होने वाला है, क्यूंकि दोनों ने जिस तरह नच बलिये में लोगों का दिल जीत लिया था। यहाँ उससे ज्यादा की उम्मीद भी है।

Get Corona update here

   आपको बता दें कि ‘स्मार्ट जोड़ी’ नामक इस रियलिटी शो में कुल 10 चर्चित जोड़ियां दर्शकों का उत्साह बढ़ाने की अग्नि परीक्षा में उतर रही है। विक्रांत-मोनालिसा के अलावा इस शो में हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी, मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जैन और विक्की जैन, ‘गुम है किसीके प्यार में’ शो के लीड नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा भट्ट,  1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के ओपनिंग बैट्समैन रह चुके क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत, टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली, राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन, गायक अंकित तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतु राठी तनेजा भी नजर आ रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.