बिहार के लोकप्रिय नृत्य प्रतियोगिता नचले बिहार और अवार्ड शो का शुभारम्भ 16 अप्रैल को किया गया। इसके लिए ऑडिशन देने के लिए राज्य भर से प्र...
बॉलीवुड

नचले बिहार मेगा टैलेंट हंट शो का पटना ऑडिशन संपन्न 

नचले बिहार के प्रथम संस्करण की अपार सफलता के बाद अब द्वितीय संस्करण का हुआ लोकार्पण

पटना, संवाददाता। बिहार के लोकप्रिय नृत्य प्रतियोगिता नचले बिहार और अवार्ड शो का शुभारम्भ 16 अप्रैल को किया गया। इसके लिए ऑडिशन देने के लिए राज्य भर से प्रतियोगी पटना पहुंचे थे। शांतिपूरण माहौल में यह ऑडिशन संपन्न हो गया।

 ऑडिशन के दौरान अमन रंजन, निहारिका कृष्णा अखौरी, शिवानी, अदिति सिंह, विजय यादव, अमृतांशु मिश्रा आदि मौजूद थे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जूली बनर्जी उपस्थित  रहीं। |

नचले बिहार मेघा टैलेंट हंट शो का ऑडिशन के दौरान सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की पिछले वर्षों के सफल आयोजन की प्रशंसा की। इस ऑडिशन में बच्चों ने अलग अलग गानों पर नृत्य कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसे भी पढ़ें- कव्वा कव्वे का मांस नहीं खाता डायलॉग ने जाहिद एम शाह को दिलाया बेस्ट अवार्ड

 पटना ऑडिशन में 100 से ज्यादा  प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। शो आयोजक की ओर से अमन रंजन ने बताया कि इस शो में सिर्फ पटना ही नहीं बिहार भर के प्रतिभावान लोगों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच देने का वादा किया गया है। शो को साइनिंग इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- बी प्राक के साथ अक्षरा सिंह का हिंदी पंजाबी मिक्स गाना 20 अप्रैल को रिलीज होगा

 इससे पहले नचले बिहार एक सक्सेसफुल सीजन करवा चुका है। जिसके माध्यम से बिहार के कई टैलेंट उभर के बाहर आए। शाइनिंग स्टार अवार्ड के माध्यम से भारत के 51 उत्कृष्ठ विभूतियों को सम्मानित भी किया जाता है। इस बार भी ऐसा  किया जाएगा। शो के ग्रैंड फिनाले में बड़े चेहरे भी  शिरकत करेंगे।