नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी
बॉलीवुड

कांटा लगा सॉन्ग के लिए नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह आए एक साथ

कांटा लगा गाने के लिए भारत के चहेते म्यूजिक लेबल देसी म्यूजिक फैक्टरी ने कंटेक्परी म्यूजिक के सबसे बड़े कोलैबोरेशन की घोषणा की। इसमें नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह एक साथ नज़र आएंगे। यह इस साल का पार्टी एंथम माना जा रहा है। देसी म्यूजिक फैक्ट्री के अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक अंशुल गर्ग ने  इस बात की ओर इशारा किया था कि ये तीनों कलाकार एक साथ आयेंगे।

Read also – https://xposenow.com/bollywood/lallu-ki-laila-to-have-world-television-premiere-13504-2021-08-19/

 देसी म्यूजिक फैक्ट्री ने टेक्स्ट पोस्टर रिलीज़ कर इस गाने की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। आप को बता दें कि ये तीनों कलाकार आप सभी का पसंदीदा डांसिंग नंबर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, साथ ही नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह ने पिछले एक दशक में कई हिट गाने दिए हैं और यही बात संगीत प्रेमियों के  बीच इस गाने के प्रति उत्साह को और बढ़ाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=dEtd783X6yg&feature=youtu.be

देसी म्यूजिक फैक्ट्री के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अंशुल गर्ग कहते हैं, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि तीन सबसे पसंदीदा हिटमेकर्स कांटा लगा गाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। यह समय पहले से कहीं अधिक अनिश्चित है। हम चाहेंगे कि हमारा संगीत श्रोताओं के लिए एक स्वागत योग्य अवसर हो। हम इस गाने के ज़रिए स्वतंत्र संगीत परिदृश्य में धूम मचाने की उम्मीद करते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.