गायिका बनीं साहित्यकार ममता मेहरोत्रा। बिहार की सुप्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्यकार के रूप में लिम्का रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुक...
बॉलीवुड

अब लोक गायिका बनीं साहित्यकार ममता मेहरोत्रा रिकार्ड हुआ छठपर्व का गीत

गायिका बनीं साहित्यकार ममता मेहरोत्रा। पटना, रंजना कुमारी। बिहार की सुप्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्यकार के रूप में  लिम्का रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुकी ममता मेहरोत्रा अब एक सिंगर भी बन चुकी हैं। जी हां, छठ पर्व के अवसर के लिए ममता मेहरोत्रा का एक छठ गीत रिकार्ड किया गया है जो एक यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। गीत के बोल हैं केलवा का पात पर उगलन सुरुज देवs झांके झुके… ।

mamta mehrotra

    ममता मेहरोत्रा वैसे भी प्रसिद्ध साहित्यकार हैं, कथा-कहानी, कविता, नाट्य लेखन और डाक्यूमेंट्रीके लिए स्क्रिप्ट लेखन के साथ एकेडमिक लेखन की वो बिहार की सशक्त हस्ताक्षर पहले से ही मानी जाती रही हैं। एक अलग तरह की साहित्कि उपलब्धियों के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ साथ वो शॉर्ट मूवी भी बनाती रहीं हैं। यदा-कदा वो मंच पर अपनी कथक प्रतिभा को भी स्थापित करने का प्रयास करती रहीं हैं, जो लोगों द्वारा सराहा भी जाता रहा है। अब छठ पर लोकगित गाना रिकार्ड करा कर उन्होंने नए क्षेत्र में कदम रख दिया है।

Read also– छठ पर्व की तैयारी का विधायक डॉ रामानन्द यादव ने किया निरीक्षण

  सिंगर बनने की बात पर साहित्यकार ममता मेहरोत्रा कहती हैं,यह मेरे लिए कोरोना काल की उपलब्धि है यह। डेढ़ साल तक कोरोना पीरियड में जब कोई काम नहीं था। हम सब के लिए घर से निकलना भी मुश्किल था तब मैंने गायन की शुरुआत की। गुरु अनिल कुमार का सानिध्य और सहयोग मिला। उनका प्रशिक्षण और मेरे रियाज से यह रिकार्डिंग संभव हो सका। ममता कहती हैं कि मैंने अपनी ओर से कोशिश की है। अब श्रोता तय करेंगे कि यह गाना कैसा बन पड़ा है।          

ममता मेहरोत्रा की आवाज में छठ गीत सुनने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक को क्लीक कर सकते हैं। https://www.youtube.com/watch?v=Q_d9IVcrlUo                                  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.