Mit Brothers
बॉलीवुड

Mit Brothers के साथ अब पावर स्टार पवन सिंह करेंगे बॉलीवुड में धमाल

भोजपुरी एंटरटेनमेंट जगत के हरदिल अजीज पावर स्टार पवन सिंह बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कम्पोजर सलीम सुलेमान के साथ धमाल मचाने के बाद अब एक और बड़े म्यूजिक कम्पोजर के धमाकेदार गाने में नज़र आने वाले हैं। लेकिन इस बार पवन सिंह गल बन गयी, चीटिया कलाईयाँ, छमछम फेम म्यूजिक कम्पोजर Mit Brothers के लिए गाना गाएंगे।

खबर है कि Mit Brothers पवन के लिए धुन भी तैयार कर चुके हैं, बस अब इंतजार है तो कोरोना लॉक डाउन के खत्म होने का, जिसके बाद पवन सिंह मुंबई जाकर यह गाना करने वाले हैं। पवन के मैनेजर अमित सिंह के अनुसार, इस गाने में पवन सिंह के साथ बॉलीवुड की एक सुपर हॉट अभिनेत्री भी नज़र आने वाली हैं।

Read Also: अरवल Red Cross ने जनता को जगाया, वैक्सीन के प्रति बढ़ा रूझान,अब संख्या भी बढ़ी..देवेंद्र

आपको बता दें कि भोजपुरी जगत के सुर सम्राट पवन सिंह फिलहाल बिहार के आरा जिले में अपने गाँव में हैं, जहां बीते साल उन्होंने लॉक डाउन के दौरान अपने घर में म्यूजिक स्टूडियो बनवाया था, जहां अभी वे अपने गानों की रिकॉर्डिंग में लगे हैं और वे शीघ्र ही आसपास के जगहों पर उसे शूट भी करेंगे। लेकिन इससे बड़ी खबर ये है कि पवन का इंतज़ार मुंबई में सिर्फ़ Mit Brothers को ही नहीं, सलीम सुलेमान को भी है, जिन्होंने पवन सिंह को लेकर अपने दूसरे गाने की भी तैयारी पूरी कर ली है।

Get latest updates on Corona

वहीं, बॉलीवुड सिंगर पायल देव के साथ भी पवन सिंह का एक पंजाबी गाना जल्द आने वाला है। पायल देव पवन सिंह के साथ इससे पहले सलीम सुलेमान के होली सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग’ में कर चुकी हैं, जो गाना देशभर में लोगों के बीच खूब पसंद किया गया। यह गाना उस समय ट्रेंड भी कर रहा था। अब जब वे Mit Brothers के लिए गाने करते नज़र आएंगे, तो एक बार फिर से भोजपुरी ही नहीं, पूरे बॉलीवुड की नज़र पवन और Mit Brothers के इस नए गाने पर होगी। लेकिन फिलहाल लॉक डाउन के खत्म होने का इंतजार सबों को करना होगा, क्योंकि तभी पवन सिंह मुंबई जाएंगे।

यही नही पवन सिंह की हालिया रिलीज एलबम मोहब्बत बेचाता अब बाजार में व मीठा मीठा बाथे रे कमरिया 2 धूम मचा रही है।जिसे मिलियमन में व्यूज़ मिले है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.