Kavya Singh
बॉलीवुड

* अब भोजपुरी पर्दे पर दिखेगी आगरा की खूबसूरत Kavya Singh*

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में जल्द ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस का जलवा चलने वाला है, जिसका नाम Kavya Singh है।काव्या, अब तक साउथ और हिंदी फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं और अब भोजपुरी फिल्म उद्योग में छाने को तैयार हैं।

काव्या वैसे अब तक पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं, जहाँ दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। इसके बाद अब उनका जलवा फुलफ्लेज भोजपुरी सिनेमा में भी चलेगा।

Read Also: Ayuryoga Life Institute ने शुरु किया ऑनलाइन योगा ट्रेनिंग कोर्स

आगरा की रहने वाली Kavya Singh ने पवन सिंह के साथ अभी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो ‘मोहब्बत अब बेचता बाज़ार में’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी है।इस म्यूजिक वीडियो को 20 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देखा है। यह भोजपुरी का पहला ऐसा म्यूजिक वीडियो था, जिसमें गाने के साथ कहानी भी थी।इसमें Kavya Singh के किरदार को खूब सराहा गया।काव्या निर्माता प्रदीप शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म आशिकी में खेसारीलाल यादव के साथ नजर आयेंगी। वे अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर भी खुश भी हैं।

Get latest updates on Corona

Kavya Singh ने कहा कि मैं भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गजों से साथ काम कर काफी खुश हूँ। मेरी ख्वाहिश है कि भोजपुरी में अच्छी-अच्छी फ़िल्में करूँ और मजेदार म्यूजिक वीडियो भी।अब तक के अपने काम से खुश और उत्साहित हूँ।मुझे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। मेरी कोशिश होगी उनके प्यार और आशीर्वाद को बरक़रार रखने की।गौरतलब है कि काव्या, भोजपुरी के अलावा साऊथ, हिंदी समेत अन्य कई भाषाओं की फ़िल्में कर चुकी हैं और अब भोजपुरी स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.