पारंपरिक परिधान में भोजपुरी सिने सुंदरी अक्षरा सिंह ने कोलकाता में जमकर धमाल मचाया। सौरभ गांगुली भी मंच पर थे, मीडिया के कैमरे धराधर क्लिक...
बॉलीवुड

अब सौरव संग कोलकाता में क्या कर रहीं है भोजपुरी सिने सुंदरी अक्षरा सिंह

अब एक बार फिर भोजपुरी धड़कन अक्षरा सिंह चर्चा में हैं। इस बार क्रिकेट के दादा सौरभ गांगुली संग पारंपरिक परिधान में उनका फोटो तेजी से हो रहा है वायरल। जानिए क्या है माजरा।

पारंपरिक परिधान में भोजपुरी सिने सुंदरी अक्षरा सिंह ने कोलकाता में जमकर धमाल मचाया। सौरभ गांगुली भी मंच पर थे, मीडिया के कैमरे धराधर क्लिक होने लगेऔर मिनटों में फोटो वायरल होने लगा। लोगों की व्याकुलता बढ़ने लगी यह जानने के लिए कि आखिर दो अलग अलग क्षेत्र के दिग्गज एक साथ एक मंच पर कैसे आ गए और क्या कर रहे थे।

हम आपको बता रहे हैं कि आखिर माजरा क्या था। मंच था कैप्टन टीएमटी कंपनी का और मौका था कंपनी के डीलर्स मीट का।वहां बिंदास अंदाज में भोजपुरी सिने सुंदरी अक्षरा सिंह अपना जबरदस्त डांस परफ़ॉर्मेंस दे रही थीं और अपनी अदाओं से सबों का दिल जीतने में जुटी थीं। इसी दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी मंच पर आए। बस फोटो सेशन शुरु हो गया। यह एक सामान्य बात है।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और सौरव गांगुली दोनों ही कैप्टन टीएमटी के ब्रांड एम्बेडसर हैं। अक्षरा सिंह को अभी हाल ही में इस कंपनी ने ब्रांड एम्बेडसर बनाया है। इस वजह से उन्होंने एक बार फिर इस कंपनी के डीलर मीट में अपने पावर पैक परफ़ॉर्मेंस से सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अक्षरा ने इसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी डाली और लिखा – “कोलकाता, आप शानदार थे। अपने विस्तृत परिवार कैप्टन स्टील के लिए प्रदर्शन करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात थी। मैंने इसका हर पल आनंद उठायामुझे उम्मीद है कि आप लोगों से बहुत जल्द ही मुलाकात होगी।

दोनों एक ही कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर हैं तो मंच तो साझा करेंगे ही। और जब ऐसी तस्वीरें पहली बार आएंगी तो वायरल भी होंगी ही। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फाइनेस्ट कलाकार मानी जाती हैं और उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। बिहार यूपी में अक्षरा सिंह की फिल्म प्रेमियों के बीच काफी धाक है, इसलिए बॉलीवुड भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे पहले अक्षरा के साथ जुड़ने में सहजता महसूस करता है।
Read also- मुंबई में सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं निर्देशक रंजन सिंह

अक्षरा के इस शोहरत में कहीं ना कहीं, बिग बॉस ओटीटी का भी हाथ है, जिसके बाद अक्षरा की पहचान तेजी से ग्लोबल हो गई। फिर क्या था, अक्षरा को बॉलीवुड के उस सुपर स्टार आमिर खान का इंटरव्यू करने का मौका मिला, जिनकी एक झलक को आज भी करोड़ों फैंस मचलते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.