odhanee ke kor
बॉलीवुड

‘odhanee ke kor’ हुआ रिलीज, दिखी पवन सिंह और कोमल सिंग की हर्ट टचिंग केमेस्ट्री

पावर स्टार पवन सिंह के नये अलबम ‘odhanee ke kor’ का नया गाना ‘odhanee ke kor bhinjal ba’ रिलीज हो गया है। इसमें पवन सिंह की कोमल सिंह के साथ हर्ट टचिंग रोमांटिक केमिस्ट्री दिल छू लेने वाली है।यही वजह है कि गाना रिलीज के साथ वायरल हो गया है और फैंस का कहना है कि दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही।

गाना ‘odhanee ke kor bhinjal ba’ पवन सिंह ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जो अब मिलियन के आंकड़े की ओर बढ़ चला है।इस गाने में एक प्रेमी और प्रेमिका की खुबसूरत कहानी भी है, जो गाने के सपोर्ट करती है।

Read Also: गरारा से भी अब होगी Covid की जाँच

इसमें पवन एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं, जिसकी प्रेमिका की शादी होने वाली होती है और वह छुप – छुप कर रोती है। जब पवन से मिलती है तब उसकी ओढ़नी यानी दुपट्टे के कोने से उसे एहसास होता है कि उसकी प्रेमिका रो रही है।

Get latest updates on Corona

इस गाने का फिल्मांकन मन को मोह लेनेवाला है।पवन के सुरीले आवाज पर इस दिल छू लेने वाली कहानी का प्लाट किसी को भी अपने ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।वैसे आपको बता दें कि ‘odhanee ke kor bhinjal ba’ का लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक आदित्य देव ने दिया है।कोरियोग्राफी ऋतिक आर्य का है।पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। प्रोडूसर खुद पवन सिंग और को – प्रोडूसर रानू सिंह हैं ।वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित और एडिटर दीपक पंडित हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.