पार्श्वगायिका पल्लवी सिन्हा का गाना ओह माही तेरे बिन आगामी 07 दिसंबर को रिलीज होगा। इस बात की जानकारी पार्श्व गायिका पल्लवी सिन्हा ने खुद ...
बॉलीवुड

7 दिसंबर को रिलीज होगा पल्लवी सिन्हा का गाना ओह माही तेरे बिन

पटना,संवाददाता। पार्श्वगायिका पल्लवी सिन्हा का गाना ओह माही तेरे बिन आगामी 07 दिसंबर को रिलीज होगा। इस बात की जानकारी पार्श्व गायिका पल्लवी सिन्हा ने खुद एक विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को दी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे उन्होंने ट्रेलर जारी होने की तिथि की भी घोषणा की ।

    साई विनायक फिल्म्स के सौजन्य से यह गाना ओह माही तेरे बिन 07 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस गाने के गीतकार अरफात महमूद हैं। गाने को पल्लवी और बॉलीवुड गायक अल्तमश फरीदी ने गाया है। साई विनायक फिल्म्स का दावा है कि यह गाना लोगों को काफी पसंद आएगी।लोगों को यह गाना सुनकर अच्छा लगेगा। सेफ है कि इस गाने को लेकर पूरी टीम उत्साहित है।

Read also- कलमजीवी समाज के भीष्म पितामह थे शोभा कांत दास

  पल्लवी सिन्हा ने बताया कि गाने का ट्रेलर 01 दिसंबर को रिलीज होगा,जबकि 07 दिसंबर को गाना लांच किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाकई यह गाना बहुत ही अच्छा बन पड़ा है। गीत के बोल भी बपुत ही अच्छे हैं। साथ में कर्णप्रिय और मधुर धुन तो इस गाने में चार चांद सगा दिया है। पल्लवी सिन्हा ने उम्मीद जताई है कि यह गाना धमाल मचाएगा और लोगों को पसंद आएगा।watch it also-https://www.youtube.com/watch?v=oCwZf6DL_bw

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.