Khesari Lal Yadav
बॉलीवुड

*’परदेस’ में Khesari Lal Yadav फँस गए अंग्रेजी मैम और मधु शर्मा के चक्कर में

सुपरस्टार Khesari Lal Yadav इन दिनों एक नहीं दो-दो खूबसूरत लड़कियों से एक साथ चक्कर चला रहे हैं। इसमें भी एक फिरंगी अंग्रेजन है तो दूसरा टांका उनका अपने ही देश की मधु शर्मा के साथ भिड़ा है। दरअसल यह बात रील लाइफ की है, जहां Khesari Lal Yadav जल्द ही एक साथ दो-दो हेरोइन से रोमांस करते नज़र आएंगे। एक मधु शर्मा और दूसरी ब्रिटिश अभिनेत्री ग्रेस रोडेज हैं। फ़िल्म का नाम ‘परदेस’ है। इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ संजय महानन्द भी मुख्य भूमिका में होगी।

Also Read: Pawan Singh का गाना ‘मीठा मीठा बथे कमरिया 2’ का नया रिकार्ड ,2 घंटे में 1 मिलियन व्यूज

यशी फिल्म्स और पिक्टोरियल फिल्म्स लि. के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म ‘परदेस’ के निर्माता अभय सिन्हा, समीर आफताब और प्रशांत जम्मुवाला हैं, जबकि फ़िल्म के लेखक, निर्देशक, संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म की शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन ऑक्सफ़ोर्ड, कैम्ब्रिज जैसे जगहों पर हुई है। कैमरा मैन बसु जी और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Get latest updates on Corona

फ़िल्म को लेकर अभय सिन्हा ने बताया कि ‘परदेस’ एक अमेजिंग कहानी पर बनी फिल्म है। यह दर्शकों को खूब पसंद आएगी। यहां तक कि हमने जिन-जिन फिल्मों की शूटिंग की है, सभी की कहानी एकदूसरे से अलग और रोचक है।

रजनीश मिश्रा ने फ़िल्म को लेकर कहा कि ‘परदेस’ की कहानी दर्शकों को खास इसलिए लगेगी, क्योंकि हमने इसमें एक प्रयोग किया है और इसे भोजपुरिया स्टाइल में बनाने की कोशिश की है। फ़िल्म में Khesari Lal Yadav , मधु शर्मा और ग्रेस रोडेज की अदाकारी मुख्य आकर्षण होगी, तो अंग्रेजी लोकेशन भी दर्शकों को खूब लुभाएंगे। अभय सिन्हा समेत हम फ़िल्म के सभी प्रोड्यूसर को धन्यवाद देते हैं, जिनके बिना यह फ़िल्म सम्भव नहीं था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.