भोजपुरी एलबम तोहरे क्रिया चर्चा को उभरते पॉप गायक गोलू राज , अनुपमा यादवऔर अंकिता सिंह ने अपनी आवाज से इस को सजाया है। इस के गाने सोशल मीड...
बॉलीवुड

अनारा गुप्ता व नीतिका के साथ इश्क लड़ाते नजर आए पटना के पॉप गायक गोलू राज

पटना, अनमोल कुमार। भोजपुरी एलबम तोहरे क्रिया चर्चा को उभरते पॉप गायक गोलू राज , अनुपमा यादवऔर अंकिता सिंह ने अपनी आवाज से इस को सजाया है। इस के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। कम उम्र में प्रयोगवाद के बल पर राष्ट्रीय फलक तक अपनी पहचान बनाने वाले गोलू राज भोजपुरी की नामचीन अभिनेत्री अनारा गुप्ता व नीतिका जयसवाल के संग अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में इश्क लड़ाते ऑन कैमरा नजर भी आ रहे हैं। आमतौर पर भोजपुरी सिनेमा में नायक के रूप में स्थापित होने वाले लोगों के बारे में एक बात समान है कि उन्हें गायक होना चाहिए इसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए आकर्षक कद काठी वाले चर्चित गायक गोलू राज भी अब भोजपुरी सिनेमा में एंट्री कर रहे हैं। 24 अक्टूबर 1991 को पिता महेश पांडे के घर पुत्र रत्न के रूप में जन्मे गोलू ने एमबीए की डिग्री ली है, बतौर गायक उनके कई सारे एलबम हिट हैं। वर्ष 2016 से ही यह गायकी के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। म्यूजिक कंपोजर के रूप में भी इनकी पहचान है अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने 2011 में पदार्पण किया था, लेकिन अब पहचान मिलने लगी है। इनका एलबम पटती है लड़की पटाने वाला चाहिए ने सफलता का नया झंडा गाड़ दिया है।

  गोलू राज कहते हैं कि भोजपुरी में आने वाले कलाकारों के लिए भी ट्रेनिंग आवश्यक होनी चाहिए। उन्होंने  नृत्य और अभिनय की बारीकियों को काफी करीब से सीखा है, वह कहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा का भविष्य उज्जवल है, आने वाले दिनों में भोजपुरी में कई सारे बेहद ऊर्जावान अभिनेता-अभिनेत्रियों का भी पदार्पण होने वाला है। गोलू कहते हैं कि भोजपुरी किसी की बदौलत नहीं, बल्कि भोजपुरी के बदौलत सब लोग हैं। उन्होंने कहा कि अन्य भाषाओं की तरह भोजपुरी में भी प्रयोगवाद होना चाहिए। स्तरीय चीज  बननी चाहिए। भोजपुरी का दर्शक वर्ग इसलिए भोजपुरी सिनेमा और संगीत से कट जाता है कि उसे लगता है कि उसकी भाषा के साथ अन्याय हो रहा है अच्छे लोग भी भोजपुरी को स्वीकार करेंगे।

Read also-मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों ने शिक्षक संग मनाया नशा मुक्ति दिवस

वह आज काफी आशान्वित हैं, वे कहते हैं कि मेहनत से मुकाम हासिल किया जाता है। वही स्थाई होता है। उन्हें कोई हड़बड़ी नहीं है, उन्हें जिस तरह से प्यार दुलार पूरे इंडस्ट्री से मिल रहा है उन्हें ऊर्जा मिल रही है। बहुत जल्द रुपहले पर्दे पर उनकी धमाकेदार इंट्री होगी। अभिनेत्री रानी चटर्जी, अनारा गुप्ता नितिका जयसवाल के साथ गोलू राज नजर आ रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.