गोरखपुर के सांसद सह मेगा स्टार रवि किशन और भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ' मेरा भारत महान ' का रिलीज डेट आउट हो गया ह...
बॉलीवुड

पवन सिंह और रवि किशन की धमाकेदार फिल्म ‘ मेरा भारत महान ‘ कल होगी प्रदर्शित

गोरखपुर के सांसद सह मेगा स्टार रवि किशन और भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘ मेरा भारत महान ‘ का रिलीज डेट आउट हो गया है। यानी दोनों के फैंस के इंताजर अब खत्म होने वाला है। उन दोनों की यह फ़िल्म कल यानी 27 मई को रिलीज होने वाली है।  

 इस फ़िल्म में पवन सिंह का नायाब एक्शन देखने को मिलेगा। उनकी देशभक्ति का जज्बा भी शानदार तरीके से दिखेगी। वहीं, रवि किशन अपने चिर परिचित अंदाज में नज़र आएंगे। रवि किशन की भूमिका बेहद खास है। लंबे समय बाद वे भोजपुरी स्क्रीन पर दिखेंगे और वो भी नए अंदाज में, जिसकी एक झलक ट्रेलर में मिल चुकी है।

Read also- गोरखपुर में हो रही है अवधेश मिश्रा की इत्ती सी खुशी फ़िल्म की शूटिंग

 इसको लेकर निर्माता बिपुल सत्यजीत राय और निर्देशक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत इस फ़िल्म के रिलीज का यह सही समय है। हमने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। हमारी फ़िल्म का वितरण रेणु विजय फ़िल्म इंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल कर रहे हैं। यह फ़िल्म सबों को सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहिए, तभी आप फ़िल्म को एन्जॉय कर पाएंगे। आपके लिए, ये आपकी फ़िल्म है। जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें।

Get Corona update here

 बता दें कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के निर्देशक देवेन्द्र तिवारी हैं। फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरविद तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.