भोजपुरी पावर स्टार सह भाजपा नेता पवन सिंह ने कुछ कलाकारों द्वारा भोजपुरी भाषा के गीत- संगीत के माध्यम से बढ़ रहे जातिवाद पर रोष व्यक्त किया ...
बॉलीवुड

भोजपुरी भाषा की गरिमा और अस्तित्व बचाने के लिए पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पवन सिंह ने कहा-गीत,संगीत से जातिवाद के बोये जाने वाले जहर पर अंकुश लगाने के लिए बनाएं कैबिनेट से कानून

भोजपुरी पावर स्टार सह भाजपा नेता पवन सिंह ने कुछ कलाकारों द्वारा भोजपुरी भाषा के गीत- संगीत के माध्यम से बढ़ रहे जातिवाद पर रोष व्यक्त किया और उन्होंने इस पर अंकुश लगाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई है। पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मामले में कैबिनेट से कानून बनाने का आग्रह भी किया है और कहा है कि भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाने के लिए यह बेहद जरुरी है।

Read also- विधायक हरिनारायण सिंह ने किया सत्य ओमकार फिल्म्स स्टूडियो का उद्घाटन

 पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से ये आग्रह अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है-‘बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का ज़हर बोया जा रहा है, उसपर  अंकुश लगना चाहिए, नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। भोजपुरी भाषी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शीघ्र कोई ऐसा क़ानून बिहार में लाने की कृपा करें, जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।

Get Corona update here

 पवन सिंह की यह गुहार बीते कुछ समय में भोजपुरी संगीत जगत में आई जातिवादी संगीत को लेकर है, जिसमें एक दूसरे पर संगीत के माध्यम से छींटाकशी की जाती है। पवन सिंह ने इस घटना पर दुःख जाहिर किया और जब उन्हें लगा कि पानी सर के ऊपर से जा रहा है, तब उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर कानून बना कर रोक लगाने का आग्रह किया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.