Pawan Singh
बॉलीवुड

दुनिया के कोने कोने में गूंजी है Pawan Singh की आवाज, 1 साल में कहां मिला है कितना व्यूज

Pawan Singh की पहचान उनके गानों से है। उनकी पहचान उनके अभिनय से है। बीते एक साल में यानी 1 जुलाई 2020 से लेकर 1 जुलाई 2021 तक उनके गाने किस देश में कितना देखा गया, किस शहर में कितना सुना गया। ये हम आपको बता रहे हैं। हम आपको बता दें कि उनको एक साल में 3 हजार 50 मिलियन लोगों ने देखा और सुना है। ये आंकड़े यूट्यूब के हैं। यूट्यूब पर उनके पिछले सारे गाने का व्‍यूज शामिल हैं।

अभी हाल ही में रिलीज Pawan Singh
का गाना पुदीना ऐ हसीना का धमाल लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है, यही वजह है कि इस गाने पर अभी तक रिकॉर्ड 3 लाख रील्‍स बन चुके हैं, जो सर्वाधिक हैं। इतने रील्‍स बीते दो महीने में किसी सिंगर के गाने पर नहीं बने।

Read Also: महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है GKC : राजीव रंजन प्रसाद

सबसे पहले हम बात करते हैं कि भारत की, जहां 2907 मिलियन लोगों ने पवन सिंह के गानों को देखा और सुना है। दूसरे नंबर पर नेपाल है, जहां 26.7 मिलियन लोगों ने पवन के गानों को एंजॉय किया है। तीसरे नंबर पर रहे बंगला देश में 16.8 मिलियन व्‍यूज पवन के गानों को मिले हैं। इसके बाद नंबर आता है साउदी अरब अमीरात हैं, जहां पवन के गानों को 9.86 मिलियन लोगों ने देखा। साउदी के बाद पांचवे नंबर पर यूएई हैं, जहां 9.65 मिलियन लोगों ने उनके गानों को देखा। मलेशिया में 4.55 मिलियन, अमेरिका में 4.1 मिलियन, कतर 3.32 मिलियन, कुवैत 2.48 मिलियन और पाकिस्‍तान में 1.8 मिलियन लोगों ने उनके गाने को देखा और सुना है।

Get Latest Updates On Corona

अब हम बात करते हैं शहरों की, जहां यूट्यूब पर Pawan Singh के गानों को देखा और सुना है। जाहिर है कि Pawan Singh बिहार के हैं और भोजपुरी गाते हैं। ऐसे में दूसरे स्‍टेट से ज्‍यादा व्‍यूज यहां होगा। पटना में पवन के गानों को 880 मिलियन लोगों ने देखा और सुना है। इसके बाद नंबर आता है लखनऊ का, जहां पवन के गानों को 651 मिलियन लोगों ने देखा है। दिल्‍ली में 188 मिलियन, इंदौर में 149 मिलियन, अहमदाबाद (गुजरात) में 104 मिलियन, पुणे में 84.6 मिलियन, मुंबई 73.4 मिलियन, पंजाब के लुधियाना 64 मिलियन, सिलिगुडी 57.1 मिलियन, कोलकाता 54 मिलियन लोगों ने देखा है। ये आंकड़ा यूट्यूब का है, जिसकी विश्‍वसनीयता पर संदेह का सवाल ही नहीं है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.