Pawan Singh
बॉलीवुड

Pawan Singh भोजपुरी व हिंदी के बाद अब गाएंगे पंजाबी गाने

भोजपुरी सिनेमा के बेताज बादशाह पावर स्टार Pawan Singh, हिंदी और भोजपुरी में धमाल मचाने के बाद अब पंजाबी में गाना गाएंगे।भोजपुरी के एकमात्र इंटरनेशनल स्टारPawan Singh बीते 25 सालों से भोजपुरी गायकी व अभिनय के सिरमौर बने हुए हैं। जिसके बाद उनकी दस्तक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी हो रही है। साथ में ये भी खबर है कि ‘बबुनी तेरे रंग में’ की बॉलीवुड सिंगर पायल देव के साथ फिर से पवन सिंह का बॉलीवुड सॉन्ग आ सकता है। ये बात सिंगर पायल देव ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा है।
Pawan Singh के नाम भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फ़िल्म भी है, तो मिलियन क्लब में शामिल कई गाने भी हैं। पवन ने अभी हाल ही में अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के बैनर से 3 बड़ी फिल्में पूरी की है, जिस पर सबों की नज़र है।

गरीब परिवार से हैं Pawan Singh

बिहार के आरा जिले के जोकहरी में एक गरीब परिवार में जन्मे पवन सिंह का इस मुकाम तक पहुंचने तक की यात्रा बेहद संघर्ष वाली रही है। उन्हें गायकी अपने चाचा अजीत सिंह से विरासत में मिली, जो खुद भी अच्छे गायक हैं। मगर पवन ने इसे अपना करियर बना लिया और आज पवन के गाने लोग बेहद चाव से सुनते हैं और उनकी फिल्मों को बार-बार देखते हैं।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में ‘फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम’ से की और यहीं से उनके चाहने वालों ने उन्हें अपने पालकों पर बिठा लिया और उन्हें भोजपुरी का पावर स्टार बना दिया। हालांकि इससे पहले वो साल 1997 में अपनी गायकी का शुरुआत कर चुके थे और उनका पहला “ओढ़निया वाली” आग की तरह वायरल हुआ और उसके कैसेट बेहद तेजी से बिके थे। फिर क्या था, पवन सिंह ने एक के बाद एक हजारों गाने गाए और लोगों के दिलों पर राज करने लगे।

“लॉलीपॉप लागेलु” से अंतरास्ट्रीय पहचान मिली

इसी बीच Pawan Singh को उनका गाना “लॉलीपॉप लागेलु” से अंतरास्ट्रीय पहचान मिली, क्योंकि यह गीत हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देता है। फिर हिंदी यानी बॉलीवुड का झुकाव भी Pawan Singh की ओर होने लगा और उन्होंने सलीम सुलेमान जैसे भोजपुरी के दिग्गज संगीतकार के साथ ट्रेंडिंग गाना बना दिया। अब यही वजह है कि उन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से भी ऑफर आने लगे हैं। और वे जल्द ही पंजाबी गाने में भी धमाल मचाते नज़र आयेंगे। पवन सिंह आज भोजपुरी में सक्सेस सिंबल के रूप में जाने जाते हैं, तभी इंडस्ट्री के सभी निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करने को उत्सुक रहते हैं और जब भी बॉलीवुड व अन्य भाषा में भोजपुरी प्रिजेंस की जरूरत होती है, तो सबसे पहले पवन सिंह का ही नाम आता है। हर जगह उनका पावर दिखता है, इसलिए पावन सिंह को दुनिया आज पावर स्टार के नाम से जानती है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.