नया गाना आरा बलिया छपरा के माध्यम से एक बार फिर से पावर स्टार पवन सिंह की आंधी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हुई है। उनका यह गाना एक बार फिर से लाल घाघरा की तरह कई रिकॉर्ड ब्रेक करने की ओर अग्रसर है। यह गाना अभी यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है। गाने को महज दो दिनों में 7 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है, जो साल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा है।
पवन सिंह का यह गाना कई रिकॉर्ड्स ब्रेक करने को आतुर है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने का व्यूज मीटर तेजी से भाग रहा है। पावर स्टार पवन सिंह ने इस गाने के जरिए एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है। जब भी आते हैं, कोई ना कोई धमाका कर जाते हैं और इस बार भी आरा बलिया छपरा के जरिए उन्होंने यूपी बिहार समेत तमाम भोजपुरी प्रेमियों को साथ लिया है।
लिंक: https://youtu.be/lkRS2jHDdcUsi=AXyJVWP7QgSESiKW
पवन सिंह का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। सारेगामा हम भोजपुरी के साथ पवन सिंह का रिश्ता बेहद खास रहा है। तभी जब इस चैनल से उनके गाने रिलीज होते हैं तो दर्शक उसे हाथों हाथ लेते हैं। पिछला गाना लाल घाघरा भी चार्टबस्टर साबित हुआ था। उसे गाने की गूंज आज भी भोजपुरी महफिलों में सुनाई देती है तो अब इस कड़ी में एक और गाना आरा बलिया छपरा रेडी है। पवन सिंह के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम यह है कि इस गाने के रिलीज के तुरंत बाद ही यह वायरल होने लगा था और उम्मीद से ज्यादा वह 48 घंटे में 7 मिलियन व्यूज को पार करता दिखता है कि पवन सिंह और सारेगामा का कोलैबोरेशन कितना मजबूत और दमदार है।
सारेगामा हम भोजपुरी की पहचान नवाचार के लिए रही है। उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक में कदम रखने के साथ ही गानों की विविधता और मेकिंग के क्षेत्र में नया अप्रोच लिया है, जिसे दर्शकों ने सर आंखों पर रखा। यही वजह है कि इस बैनर से आने वाले गाने दर्शकों को बेहद पसंद भी आते हैं और जब ऐसे गानों में पावर स्टार पवन सिंह की आवाज का जादू चलता है तो व्यूज के नंबर भी झूमने लगते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज में गया यह गाना आरा बलिया छपरा है।
इसे भी पढ़ें- 21 फरवरी को चौपाल पर रिलीज होगी निरहुआ की वेब सीरीज पूर्वांचल
इस गाने में सारेगामा ने पवन सिंह के अपोजिट बबली गर्ल रितु सिंह को कास्ट किया है, जिनके साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। गाने में पवन सिंह के साथ रितु सिंह ने भी खूब इंजॉय किया है और उनके एक्सप्रेशंस कमल के हैं जो दर्शकों के दिलों में उतर जा रहे हैं। ऐसे कई फैक्टर है जिसमें पावर स्टार पवन सिंह के इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है।
हम आपको बता दें कि पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज में रिकॉर्ड गाना “आरा बलिया छपरा” का लिरिक्स विनय बिहारी ने बनाया था जबकि इस गाने के संगीतकार शुभम राज SBR हैं। इस गाना के वायरल होने में कुशल पीआर प्रबंधन का भी बराबर का योगदान है, जो रंजन सिन्हा कर रहे हैं। नेशनल वॉइस आरोही भारद्वाज का है जबकि निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं, जिन्होंने इस गाने को खूबसूरती से पिरोया है।





Hey there, You have done an incredible job. I’ll certainly digg it and for my part recommend to my friends. I’m confident they will be benefited from this web site.