'बड़ा अरमान जागे हो' रिलीज के साथ मचा रहा धमाल भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक सेंशेसन पावर स्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना...
बॉलीवुड

पवन सिंह के ‘बड़ा अरमान जागे हो’ ने रिलीज के साथ मचा दिया धमाल

‘बड़ा अरमान जागे हो’ रिलीज के साथ मचा रहा धमालभोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक सेंशेसन पावर स्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है। पवन का यह गाना बेहद रोमांटिक है और यह मलेशिया के शानदार लोकेशन में शूट किया गया है। इस गाने की खास बात ये है कि जितना इसके लिरिक्स नायाब हैं, कोरियोग्राफी भी उतनी ही अलग है।

wach it also-//youtu.be/kOWBZbYMzE8

 पवन सिंह के साथ गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ में सिजलिंग आकांक्षा अवस्थी नज़र आ रही हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है। यह गाना निर्माता अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और अब रिकॉर्ड व्यूज की ओर तेजी बढ़ रहा है। दर्शकों को यह गाना बेहद पसंद भी आ रहा है। दर्शकों का मानना है कि यह बवाल गाना है। इस गाने को पवन सिंह ने ममता राउत के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक और लिरिक्स आनंद ओझा का है।

Read also-कायस्थ समाज की विभूतियों ने विश्वभर में नेतृत्व किया : राजीव रंजन

मालूम हो कि पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक के बड़े आइकॉन हैं, जिनके गानों को लोग बड़े चाव से सुनते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी पवन सिंह को दिल खोलकर अपनाया और जितने भी गाने पवन के हिंदी में आये सभी ने रिकॉर्ड कायम किया। पवन के पास आज भी बॉलीवुड समेत भोजपुरी कर कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर काम तेजी से चल रहा है। ये जानकारी उनके पीआरओ रंजन सिन्हा ने दी है और कहा है कि इस साल की तरह आने वाले साल में भी पवन कई बड़े धमाके करते नज़र आएंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.