Pawan Singh
बॉलीवुड

Pawan Singh की भोजपुरी फ़िल्म ‘वतन’, की लंदन में पूरी हुई शूटिंग

पावर स्टार Pawan Singh की भोजपुरी फ़िल्म “वतन” बनकर तैयार है।इस फ़िल्म की शूटिंग लंदन के मनोरम लोकेशनो में की गई है। जिसमें Pawan Singh के साथ सपना गिल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। फ़िल्म में संजय महानन्द, अनन्या, दीपक सिन्हा, पदम् सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं। खास बात ये है कि इसकी शूटिंग सात समुंदर पार लंदन के कैम्ब्रिज, विंड्सर पैलेश, लंदन आइलैंड ब्रिज जैसी जगहों पर हुई है, जहां पहुंचना ये बताता है कि Pawan Singh की फिल्में अब महंगे लोकेशन पर भी हो रही है और दर्शक इसे पसन्द भी कर रहे हैं। विशुद्ध देश प्रेम से ओत प्रोत इस फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं। इसका निर्माण यशी फिल्म्स, जुबेवा एंटरटेनमेंट और लंदन की कंपनी डायनमिक पिक्चर्स लि. ने किया है। फ़िल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं। डीओपी वासु जी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा -सर्वेश कश्यप हैं।

Also read: कोविड अस्पतालों को सेना के हवाले करें बिहार सरकार:- Pappu Yadav

फ़िल्म को लेकर अभय सिन्हा ने कहा कि ‘वतन’ देश को समर्पित एक बेहतरीन फ़िल्म है। इस फ़िल्म के जरिये परदेश में रह रहे भोजपुरी लोगों की देशभक्ति के साथ-साथ अपने वतन से इमोशन को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमने हमेशा भोजपुरी सिनेमा में नया और दर्शकों को पसन्द आये, ऐसे क्रिएटिव इनिशिएटिव लिए हैं। दर्शकों ने उसे दिल से स्वीकार किया है। मुझे उम्मीद है दर्शकों को यह फ़िल्म जरूर पसंद आएगी।

Get latest updates on Corona

Pawan Singh ने कहा कि लंदन में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कभी कल्पना हुआ करती थी, लेकिन आज यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा की वजह से ये संभव हुआ।ये हमेशा संजीदा और क्रिएटीव सब्जेक्ट पर फ़िल्म बनाते हैं, जिसका तरीका बेहद अलग और नायाब होता है। इसलिए हम सभी मिलकर एक बेहतर फ़िल्म दर्शकों के पास लेकर आते हैं, जिसे खूब पसन्द भी किया जाता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.