Pudina e Hasina
बॉलीवुड

पवन सिंह के नए गाने ‘Pudina e Hasina’ ने मचाया तहलका, रिलीज़ होते ही हुआ वायरल

पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर अपने नए गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना ‘Pudina e Hasina’ आज रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही खूब वायरल भी हो रहा है। गाने को रिलीज हुए महज कुछ ही घंटे हुए, लेकिन इस बीच पवन के इस गाने को तकरीबन 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना मशहूर म्यूजिक कंपनी वेब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

Read Also: पर्यावरण दिवस पर अमरेन्द्र कुमार की विशेष कार्टून

‘Pudina e Hasina’ एक शानदार गाना है, जिसका थीम बेहद रोमांटिक है। लॉक डाउन की वजह से एक प्रेमी यानी पवन सिंह की प्रेमिका घर में कैद हो जाती है। ऐसे में पवन उससे मिलने को बेताब रहते हैं। फिर पवन के दोस्त ने उसे अपनी प्रेमिका से मिलने की तरकीब बताया और दोनों ठेले पर पुदीना लेकर चल निकली। फिर जो हुआ वो देख कर आप भी दंग रह जायंगे। गाने में पवन ने इसी स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी को रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

Get latest updates on Corona

पवन सिंह के इस बेहतरीन गाना ‘Pudina e Hasina’ में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो एडीटर रवि पंडित,पी आर ओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना हमेशा से भोजपुरी के ऑडियंस के लिए प्राथमिकता रही है, इसलिए जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वो तुरंत वायरल हो जाता है। वैसे भी पवन के चाहने वाले पूरे देश में हैं। बॉलीवुड की भी नज़र पवन सिंह के काम पर रहता है, तभी वे भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी पसंद किए जाने लगे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.