'होली के मजा' देवे आ गइल पवन सिंह के ई गाना .. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना आज रिलीज हुआ है। पवन सिं...
बॉलीवुड

‘होली के मजा’ देने आ गया पवन सिंह का गाना, मचाया धमाल, हुआ वायरल

होली के मजा’ देवे आ गइल पवन सिंह के ई गाना .. भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना आज रिलीज हुआ है। पवन सिंह के और गानों की तरह इस गाने ने भी धमाल मचा दिया है। व्हाइट व्हाइट लहंगा की सफलता के बाद अब पवन सिंह का यह गाना  ‘होली के मजा’ भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है।

Read also- स्पाइडर  मैन : फार फ्रॉम होम फेम ज़ोहा रहमान दिखेगी अंशुमान झा की अगली फिल्म में

 गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं। श्वेता महारा की दीवानगी वैसे भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है।  ऐसे में श्वेता महारा का पवन सिंह के साथ ठुमके ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

गाने का लिंक देंखे : https://youtu.be/KjYiyW0PYyY

 बता दें कि पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना ‘होली के मजा’ को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा है। इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इसके वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है। इसे हर घन्टे के हिसाब से 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने में दोनों के बीच जारी होली की हुड़दंग के संग उड़ते रंग और गुलाल देखकर आप भी रंगों के त्यौहार के संग रंग जाएंगे।

 पवन सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शकों के प्यार और समर्थन के बदले पवन सिंह भी लगातार अपने अभिनय और गानों से उनका मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी क्रम में अब पवन ने होली के मौके पर अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.