होली गीत " मनवा हमर बऊराइल बा " रिलीज्ड। यूं तो होली के समय सैंकड़ो भोजपुरी होली गीत मार्केट में आते हैं, लेकिन इस बार होली में धमाल मचाने...
बॉलीवुड

कुमार समत लिखित होली गीत ” मनवा हमर बऊराइल बा ” को लोग कर रहे पसंद

पटना, संवाददाता। होली गीत ” मनवा हमर बऊराइल बा ” रिलीज्ड। यूं तो होली के समय सैंकड़ो भोजपुरी होली गीत मार्केट में आते हैं, लेकिन इस बार होली में धमाल मचाने आ गया है होली गीत मनवा हमर बऊराइल बा। जिसको अपने संगीत से सजाया है फ़िल्म इंडस्ट्रीज के जाने माने संगीतकार प्रदीप रंजन ने। प्रदीप ने भोजपुरी फिल्मों सहित कई हिंदी फिल्म के गीतों के साथ बहुत सारे वीडियो एलबम में मधुर व कर्णप्रिय संगीत देकर एक अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इसे भी पढ़ें-अरविंद अकेला कल्लू पर चढ़ी होली की खुमारी, रिलीज किया धमाकेदार होली गीत

  ननद-भाभी की नोक झोंक से सजी इस होली गीत मनवा हमर बऊराइल बा को लिखा है सिने आजकल के प्रधान संपादक कुमार समत ने और गाने को अपने स्वर से सजाया है। बिहार, झारखण्ड की चर्चित लोकगायिका अंजू राज ने। कुमार समत भी बिहार के ही रहनेवाले हैं और दिल्ली मुंबई में रह कर अपना मीडिया हाउस चलाते हैं।

जानें – चैत्र नवरात्र कब है

 यह मजेदार होली गीत सीएम इंडिया भोजपुरी कम्पनी के सभी ऑडियो वीडियो प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- रितेश पांडेय का होली गीत ‘ घरे सब परदेसिया अइले ‘ का धमाल

 इतना ही नहीं, इस होली गीत के गीतकार कुमार समत को मित्रों एवं शुभचिंतकों के द्वारा शुभकामनाओं के साथ – साथ बधाइयां भी मिल रही है। जिसके कारण कुमार समत को मनोबल बढ़ते दिख रहा है। इस गाने के वीडियो एडिटर मुकुंद चौहान है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.