भोजपुरी की बहूचर्चित फ़िल्म " सिंह साहब द राइजिंग " का पोस्टर रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। इस फिल्म का निर्माण गीता सिंह ने किया है। उन्ह...
बॉलीवुड

सत्य घटना पर आधारित फिल्म ” सिंह साहब द राइजिंग ” का पोस्टर रिलीज, हुआ वायरल

भोजपुरी की बहूचर्चित फ़िल्म सिंह साहब द राइजिंग का पोस्टर रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। इस फिल्म का निर्माण गीता सिंह ने किया है। उन्हीं के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। यह फ़िल्म उत्तरप्रदेश के मूल निवासी समाजसेवक आरएन सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुंबई में को खुद को पहले स्थापित किया और फिर लाखों लोगों को रोजी रोटी देने का काम किया।

फिल्म की कहानी उनके जीवन पर आधारित है। इसमें उनकी जिंदगी के उस हिस्से को भी दिखाया गया है जब वे मुंबई में 108 रुपये प्रतिमाह कमाया करते थे। रामसखी रामनिवास फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक शुभम सिंह हैं। जबकि पटकथा, संवाद व निर्देशन की बागडोर संभाली है धीरज पंडित ने। इस फिल्म में वरस्टाईल एक्टर देव सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अपने लुक के कारण पहले ही वो चर्चा में आ चुके हैं। फ़िल्म के टीज़र में उनके अभिनय की एक छोटी सी झलक पर ही उन्हें काफी सराहना मिली है।
देव सिंह ने फिल्म को लेकर बताया कि उनका फ़िल्मी सफर में सिंह साहब द राइजिंग मिल का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें यह फ़िल्म ऑफर हुई और जब किरदार को पढ़ा तो लगा यह उनका सौभाग्य है कि इस फिल्म के लिए उन्हें चुना गया है। फ़िल्म में अंजना सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। जिनकी प्रेरणा से ही उन्होंने नौकरी छोड़ व्यापार को चुना और सफलता की सीढ़ी पर अग्रसर हुए।
सुशील सिंह फ़िल्म में सिंह साहब के बड़े भाई अवध नारायण सिंह की भूमिका में हैं। फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में जेपी सिंह, रिंकू भारती, बीणा पांडेय, दिवाकर श्रीवास्तव, संतोष पहलवान, अरुण सिंह ( भोजपुरिया काका ), राज मौर्या आदि शामिल हैं।

Read also- मुंबई में सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं निर्देशक रंजन सिंह

फ़िल्म का गीत काफी कर्णप्रिय और लोकधून पर बना है। इसे लिखा है मुसाफिर जौनपुरी ने। जबकि संगीतबद्ध किया है अरविन्द लाल यादव ने। फ़िल्म का निर्माण गीता सिंह, चंदा सिंह और नीतू सिंह ने किया है। जबकि सह निर्माता है। संजू सिंह और उदय भगत। निर्देशक धीरज पंडित ने बताया कि सिंह साहब द राइजिंग फिलहाल सेंसर में है और जल्द ही फ़िल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.