Pawan Singh
बॉलीवुड

नए अवतार में दिखेंगे पावर स्टार पवन सिंह, जल्द रिलीज होगा प्रोमो-ट्रेलर

पटना,संवाददाता। Pawan Singh का एक्शन अवतार तो सबों ने देखा है, लेकिन Pawan Singh अपकमिंग फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में कुछ अलग ही किरदार में नज़र आने वाले हैं। इसकी एक झलक फ़िल्म के पोस्टर में देखी जा सकती है, जिसमें वे कृष्ण वाले पोज में दिखा दे रहे हैं। वैसे इस फ़िल्म का प्रोमो और ट्रेलर भी जल्द ही एंटरटेन रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।
Read Also मीडिया कभी भी स्टार किड्स के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं बोलता : उर्वशी रौतेला
इस फ़िल्म को भोजपुरी पर्दे पर एक से बढ़ कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग लंदन में हुई है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के अपोजिट साउथ की कई सफल फिल्में काम कर चुकी अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा हैं, जिनके साथ पवन सिंह की केमेस्ट्री बेहद खास होने वाली है।

यह एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म होगी। वहीं, फ़िल्म को लेकर पवन सिंह का कहना है कि दर्शकों ने उन्हें लगातार एक्शन करते देखा है, लेकिन फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ थोड़ा अलग है। इसमें उन्हें एक अलग पवन सिंह मिलने वाला है।

पवन सिंह ने कहा कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। यह फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी। आपको बता दें कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय हैं, जबकि को – प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मुवाला हैं। प्रेमांशु सिंह डायरेक्टर हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा-सर्वेश कश्यप हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज व उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.