Current bhojpuri song
बॉलीवुड

पवन सिंह ने पायल देव के साथ लगाया ‘करंट’

Current bhojpuri song: पावर स्टार पवन सिंह का न्यूली रिलीज गाना ‘करंट’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, 20 घंटे में मिले 4 मिलियन व्यूज

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का पावर एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के नया गाना ‘करंट’ (Current bhojpuri song) की, जो व्यूज के मामले में सबों को झटका दे रहा है। यूं कहें कि यह गाना वायरल हो गया है। इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह, मशहूर म्यूजिक कंपोजर पायल देव और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Read Also: तीज स्पेशल गाने लेकर आया है विजय लक्ष्मी भोजपुरी, लोगों को आ रहा पसंद

पवन सिंह का यह गाना ‘करंट’ महज 20 घंटे में 4 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके साथ ही यूट्यूब की टॉप 5 ट्रेंडिंग में पवन का यह गाना फिलहाल चौथे नम्बर पर है और यह लगातार ऊपर की बढ़ रहा है। इस गाने में पवन सिंह पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाइल में नज़र आ रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

करंट गाने के लिरिक्स को मोहसिन शेख और पायल देव ने लिखा है। इसके म्यूजिक वीडियो में साउथ की खूबसूरत अदाकारा राय लक्ष्मी नज़र आई हैं, जिसके साथ पवन की केमेस्ट्री खूब जच रही है। इस गाने को आदित्य देव ने प्राड्यूस किया है। वहीं, पवन सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) ने बताया कि यूं तो पवन सिंह का हर गाना अलग होता है, लेकिन करेंट भोजपुरी गाना अब तक का सबसे अलग और नया है। पवन सिंह के इस स्‍पेशल भोजपुरी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.