निरहुआ स्टारर फिल्म फसल का अब दर्शक कर रहे हैं इंतजार। भोजपुरी में बॉस, हुकुमत, आशिक आवारा जैसी सुपर हिट फ़िल्में दे चुके निर्माता प्रेम....
बॉलीवुड

प्रेम राय की निरहुआ स्टारर फिल्म फसल अगस्त महीने में होगी रिलीज

निरहुआ स्टारर फिल्म फसल का अब दर्शक कर रहे हैं इंतजार। भोजपुरी में बॉस, हुकुमत, आशिक आवारा जैसी सुपर हिट फ़िल्में दे चुके निर्माता प्रेम राय की आने वाले फिल्म ‘फसल’ अगस्त महीने में रिलीज होगी। इसकी जानकरी प्रेम राय ने खुद दी। यह फिल्म देश के किसानों को लेकर बनायी गयी है। इसमें भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार और हाल ही में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने दिनेशलाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ होंगी आम्रपाली दुबे।

Read also-बिहार का नाम रौशन करना चाहते हैं अभिषेक झा

  फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। इस फिल्म के सभी राइट पहले ही वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड्स ने खरीदे हैं। प्रेम राय ने बताया कि ‘फसल’ विशुद्ध रूप से किसानों पर बनी फिल्म है। मुझे लगता है कि भोजपुरी ही नहीं, भारतीय सिनेमा में लंबे समय बाद किसानों को लेकर बनने वाली यह फिल्म है, जिसे हमने बनाने का प्रयास किया है। फिल्म को हमने लखनऊ में शूट किया है और अब यह रिलीज के पहले की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्‍म की कहानी देश के किसानों की कई अनकही पहलुओं को छुएगा और वास्‍तविकता से लबरेज होगा। सामाजिक सरोकर वाली इस फिल्‍म के लिए हमने खूब मेहनत की है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 आपको बता दें कि प्रेम राय की फिल्म ‘फसल’ का निर्माण श्रेयस फिल्‍म प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में 8 शानदार गाने भी होने वाले हैं। फिल्‍म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, छोटी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, सुबोध सेठ, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, जय सिंह, प्रीति सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, डॉली, राणा सुजीत सिंह, दीपेंदर मिश्रा, शम्भू राणा, साहब लाल धारी, कृष्णा यादव, शिवेश तिवारी, कविता सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी की है। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्‍म के डीओपी साहिल अंसारी हैं और डांस मास्‍टर संजय कोर्वा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.