अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत इन दिनों अभिनेत्री पायस पंडित के साथ बेहद सुर्खियों में रहे हैं, अब प्रिंस सिंह राजपूत 27 मार्च से अपनी नई फिल्...
बॉलीवुड

पायस पंडित के साथ प्रिंस सिंह राजपूत करेंगे रोमांस

अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत इन दिनों अभिनेत्री पायस पंडित के साथ बेहद सुर्खियों में रहे हैं, अब प्रिंस सिंह राजपूत 27 मार्च से अपनी नई फिल्म की शूटिंग करेंगे गोरखपुर में।

इससे पहले प्रिंस सिंह राजपूत ने आज यूपी के ही जौनपूर में पायस पंडित के साथ भोजपुरी फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ की शूटिंग पूरी की है। इस फ़िल्म में दोनों की केमेस्ट्री ऑन स्पॉट खूब चर्चा में रही। यहां तक कहा गया कि बड़े पर्दे पर इनकी केमेस्ट्री आग लगाने वाली होगी। वहीं, सोशल मीडिया में भी पायस और प्रिंस की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी, जो शूटिंग लोकेशन की थी। प्रिंस के इस फ़िल्म के निर्माता सुमन पांडेय व ऋषोम पांडेय और लेखक-निर्देशक राजीव राय हैं।

प्रिंस ने फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ की शूटिंग पूरी करने के बताया कि फ़िल्म बेहद अच्छी बनी है। सबों ने बेहतर काम किया है। यह जब फ़िल्म रिलीज होगी तब सबको पता भी चल जाएगा। फिलहाल 27 मार्च से अब मेरी दूसरी फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में शुरू होने वाली है। मैं अब उसकी तैयारी में जुटा हूं।

 फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के साथ आईशा कश्यप,आदित्य मोहन, श्यामली श्रीवास्तव, देव सिंह, गिरीश शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म का संगीत प्रेम सागर सिंह ने दिया है। गीत राजीव राय, प्रेमसागर सिंह का है। क्रिएटिव निर्देशक शशिभाल हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.